रेलवे ने दी राहत, बंद पड़ी मेमू सेवाएं फिर से बहाल
दपूमरे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) के नागपुर मंडल अंतर्गत बोरतलाव-दरेकसा रेल खंड के यात्रियों के लिए राहत की खबर है. समपार फाटक क्रमांक 481 पर प्रस्तावित गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले ही सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है. इसके चलते आज और कल 14 मार्च को निरस्त की गई 13 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं रेलवे प्रशासन ने पुनः बहाल कर दी हैं।
फिर से पटरी पर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य पहले 13 एवं 14 मार्च 2026 को प्रस्तावित था, जिसके लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाना था , कार्य समय से पहले संपन्न होने के कारण यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निरस्त ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया गया है।
यहां देखें लिस्ट
- ये ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय पर चलेंगी (आज और कल 14 मार्च)पुनः बहाल होने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
- रायपुर-डोंगरगढ़-गोंदिया: गाड़ी संख्या 68721 (रायपुर-डोंगरगढ़),
- 68723 (डोंगरगढ़-गोंदिया), 68724 (गोंदिया-रायपुर),
- दुर्ग-गोंदिया-इतवारी: गाड़ी संख्या 68741 (दुर्ग-गोंदिया),
- 68742 (गोंदिया-दुर्ग), 68743 (गोंदिया-इतवारी), 68744 (इतवारी-गोंदिया),
- डोंगरगढ़-गोंदिया-इतवारी: गाड़ी संख्या 68711 (डोंगरगढ़-गोंदिया), 68713 (गोंदिया-इतवारी), 68716 (इतवारी-गोंदिया), 68712 (गोंदिया-डोंगरगढ़)
- बालाघाट-इतवारी रूट: गाड़ी संख्या 68715 (बालाघाट-इतवारी) एवं 68714 (इतवारी-बालाघाट),
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों की समय-सारणी की आधिकारिक पुष्टि कर लें. नागपुर मंडल ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर