फाइव स्टार होटल का शेफ निकला शातिर चोर घर से उड़ाए सोना-चांदी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति घर का ताला खोलते हुए दिखाई दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी की वारदात कबूल की। दिल्ली पुलिस की साउथ डिस्ट्रिक्ट ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा किया है। आरोपी की पहचान निलेश उर्फ निकेश के रूप में हुई है। जो आर.के. पुरम के केडी कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की पूरी ज्वेलरी, 2.69 लाख नकद, एक मास्टर चाबी और दो स्कूटी बरामद की हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 14 फरवरी 2026 को आर.के. पुरम सेक्टर-1 निवासी टी। साईं अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो घर का ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर से करीब 3।5 लाख नकद और सोने-चांदी के गहने गायब मिले। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर थाना आर।के। पुरम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई। दिल्ली पुलिस की जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति घर का ताला खोलते हुए दिखाई दिया। पहले वह गेट खोलने में असफल रहा, लेकिन बाद में मास्टर चाबी की मदद से ताला खोलकर अंदर घुस गया और करीब आधे घंटे बाद चोरी का सामान लेकर स्कूटी से फरार हो गया। सीसीटीवी और टेक्निकल जांच के आधार पर पुलिस ने निलेश की पहचान कर उसे पूछताछ के लिए बुलाया। शुरुआत में उसने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि घटना के समय वह द्वारका के एक फाइव स्टार होटल में नाइट ड्यूटी कर रहा था, जहां वह शेफ के तौर पर काम करता है। हालांकि पुलिस ने उसकी गतिविधियों और बैंक लेनदेन की गहन जांच की। जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। दिल्ली पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह चीनी ताले खोलने के लिए खास मास्टर चाबी का इस्तेमाल करता था और चोरी के बाद ताला फिर से बंद कर देता था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की ज्वेलरी और स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अंबेडकर बस्ती इलाके में भी इसी तरीके से चोरी की दो और कोशिशें की थीं। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
Paytm ग्राहकों के लिए अलर्ट: तुरंत करें ये 4 काम, वरना हो सकती है परेशानी
सीता नवमी कब मनाई जाएगी? जानिए पूजा का सही समय और धार्मिक महत्व
सूर्य गोचर का असर: मोहिनी एकादशी पर इन 4 राशियों को मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान
गली के मोड़ पर बना घर दे सकता है मुसीबतें, वास्तु में बताए गए हैं ये दोष
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं