बेटी को लेकर पिता का छलका दर्द, भावुक कर देने वाली बात
भोपाल|वायरल गर्ल मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि वह अच्छे इंसान नहीं हैं. शूटिंग के दौरान मुझे गलत तरीके से छुआ. इसके साथ ही ये भी कहा था कि इस बारे में उन्होंने परिवार से शिकायत की थी लेकिन इस बात को टाल दिया गया. अब इस पूरे मामले में मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले का बयान सामने आया है|
‘ये सब फसांने के लिए जाल है’
वायरल गर्ल के आरोप पर पिता जय सिंह भोंसले ने कहा कि सनोज मिश्रा डेढ़-दो महीने में एक बार आते थे. 15-20 मिनट बैठकर जाते थे. घर पर आते थे तो बच्चों से पूछते थे कि बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है? बेटी बोलने वाला इंसान ऐसा थोड़ी करेगा. मैं 24 घंटे घर पर रहने वाला, भाभी भी रहती हैं. घर में और भी लोग रहते हैं. ये सब फसांने के लिए जाल है. उन्होंने आगे कहा कि सनोज मिश्रा थोड़ी सी मदद कर रहे हैं तो उन पर दबाव ड़ाला जा रहा है. कोई बाप थोड़ी ऐसे करने देगा. मर जाएगा या मार डालेगा. कोई अपनी बेटी को ऐसे कोई छूने थोड़ी देगा|
‘मुझे मर जाना चाहिए’
छेड़छाड़ की शिकायत पिता और परिवार से करने के मामले में मोनालिसा के पिता ने कहा कि वो ऐसी शिकायत करती तो मैं उसे वहीं मार डालता. वो मेरी बेटी है, उसके साथ कोई ऐसा करेगा तो मैं थोड़ी सहूंगा. ये सब झूठ है|सनोज मिश्रा पर मोनालिसा और फरमान खान के आरोप पर जय सिंह भोंसले ने कहा कि वो सब झूठ हैं. उसे फंसाया जा रहा है. वो नादान है. जब मैंने वीडियो देखा तो सोचा कि मर जाना चाहिए. ये मेरे लिए अच्छा रहता|
‘सरकार जो कहेगी वो मान लूंगा’
पिता शराब पीने वाला होता तो मुंबई, दिल्ली लेकर जा पाता. पहले ये सब नहीं बोला गया और अब बोला जा रहा है. मेरी बेटी दबाव में है. मोनालिसा सरकार के पास आकर जो बोलेगी. सरकार जो मानने के लिए कहेगी मान लेंगे. उन्होंने आगे कहा कि मैं अभी भी अपील करता हूं कि मेरी लड़की मेरे पास लाई जाए|
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान