करेर गांव पहुंचकर CM ने लिया हाल, बोले—दोषियों पर होगी कार्रवाई
भोपाल|मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 26 मार्च 2026 की शाम को भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में करेर गांव के 5 लोग भी हादसे का शिकार हुए. एक्सीडेंट में मारे गए पांचों लोगों के परिवार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शुक्रवार को करेर गांव पहुंचे. यहां उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया|
पूरा गांव रो पड़ा
हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. जब एक साथ पांच लोगों की अर्थियां उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा. गांव में मौजूद कोई भी आदमी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाया. हालांकि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के साथ बैठकर सभी से बातचीत की और उन्हें संभव मदद करने का आश्वासन दिया. इस दौरान माहौल गमगीन बना रहा|
CM ने किया आर्थिक मदद का ऐलान
गुरुवार को हुए सड़क हादसे के बाद ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आर्थिक मदद का ऐलान किया था. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान कर चुके हैं|
10 लोगों की हुई थी मौत, 30 से ज्यादा लोग हुए थे घायल
हादसा उमरानाला चौकी क्षेत्र में चिखली गांव के पास हुआ था. बताया जा रहा कि बस सवार छिंदवाड़ा पुलिस ग्राउंड में मुख्यमंत्री की जनसभा में पहुंचे थे. सभी लोग जनसभा में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे|
IPL 2026 में नया विवाद, लखनऊ की पिच पर उठी उंगली
IPL के बीच सुलझा मामला, तुषारा ने दी सफाई
अंबिकापुर में बवाल, सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल
संसद में महिला मुद्दे पर भिड़ंत, BJP vs विपक्ष आमने-सामने
छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कभी भी
NCP नेता हत्या केस में अमित जोगी को राहत, दोषसिद्धि सस्पेंड
कृष्णानगर में गरजे मोदी, बोले- जीत के बाद मिठाई के साथ झालमुड़ी भी
SIR को लेकर बंगाल में सियासी संग्राम तेज
पुदीने और नींबू का कमाल: हीटवेव के दौरान शरीर को रिफ्रेश रखने के सबसे आसान उपाय