असम दौरे में पीएम मोदी ने दिया अहम संदेश, कहा- शांति के बिना विकास संभव नहीं
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद' नामक जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के माध्यम से असम के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस बातचीत में पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के विचार जाने और उन्हें चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत का गुरुमंत्र दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने बीते एक दशक में असम में तेज विकास होने की बात भी कही।
एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर की बात
असम में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सबसे पहली शर्त शांति है। उन्होंने कहा कि राज्य लंबे समय तक अस्थिता से जूझा है, लेकिन पिछले दशक में चीजें बदल गई हैं। प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्होंने पहली बार वोट करने जा रहे मतदाताओं को पूर्व की कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल को याद दिलाने की जरूरत है और एक छोटी सी गलती राज्य को पीछे धकेल सकती है। पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा-एनडीए की सरकार की जीत की हैट्रिक के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा 'असम में भाजपा का तगड़ा जनाधार है, लेकिन मैं आपके भी इस पर विचार जानना चाहता हूं।'
मामूली झगड़ा बना मौत का कारण, बेटे ने पिता को पीटा
“लाहौर में कंपनी खोल लो”—धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से Lenskart पर बवाल तेज
आपत्तिजनक आचरण पर सख्त संदेश, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई तय
‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान
व्यापारियों और छात्रों को बड़ी राहत: बिलासपुर से दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा को हरी झंडी
तीन जहाजों पर गोलियां, ईरान की कार्रवाई से वैश्विक चिंता बढ़ी
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया