लाभार्थियों को राहत, एक साथ मिलेगा कई महीनों का अनाज
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के राशनकार्ड धारियों के लिए जरूरी खबर है. जहां प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र हितग्राहियों को मासिक पात्रतानुसार अप्रैल, मई व जून माह का चावल वितरण एक साथ किया जाएगा.खाद्य विभाग ने इसके लिए खाद्यान्न का आवंटन जारी कर दिया है. 31 मार्च तक पर्याप्त मात्रा में चावल का स्टॉक रखने के साथ ही 30 अप्रैल तक सभी पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं |
अप्रैल में मिलेगा 3 महीने का राशन
राज्य शासन द्वारा सभी कलेक्टरों व नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक को निर्देश दिए गए हैं. प्रचलित राशनकाडों में निर्धारित मासिक पात्रतानुसार अप्रैल, मई व जून माह के लिए चावल का आवंटन जारी किया गया है. अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डों में अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित मासिक पात्रतानुसार चावल का वितरण किया जाएगा.राज्य योजना के अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित व निःशक्तजन राशनकार्डों के लिए भी चावल का आवंटन जारी किया गया है. अन्य राशन सामग्री नमक व शक्कर का आवंटन जारी किया गया है. ई-पॉस मशीन में आवंटन अनुसार राशन सामग्री के उठाव के लिए हितग्राही के पृथक-पृथक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की सुविधा एईपीडीएस सॉफ्टवेयर में की गई है।
राशन दुकानों में लग रही लंबी कतारें
प्रदेश की ज्यादातर शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल के स्टॉक की कमी बताई जा रही है, जिससे हितग्राहियों को समय पर पात्रतानुसार राशन वितरण में दिक्कतें आ सकती हैं. सर्वर की समस्या से मार्च में ही हितग्राहियों को चावल वितरण नहीं हो पा रहा है. राजधानी रायपुर की उचित मूल्य दुकानों में हितग्राहियों की भीड़ व लंबी कतारें देखी जा सकती हैं |
रीना बाबा साहेब कंगाले ने दी जानकारी
वहीं इसे लेकर खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में पीडीएस के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पात्रतानुसार अप्रैल माह में अप्रैल, मई व जून महीने का चावल एक साथ वितरण किया जाएगा. इसके लिए विभाग द्वारा खाद्यान्न का आवंटन जारी कर दिया गया है |
‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान
तीन जहाजों पर गोलियां, ईरान की कार्रवाई से वैश्विक चिंता बढ़ी
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
मौसम अपडेट: जबलपुर में लू का 'येलो अलर्ट', 4 बजे तक घर में रहने की अपील।