शिकायत मिलने के बाद ट्रैप प्लान कर कार्रवाई की गई
इंदौर। लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने आज धार में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के एक कर्मचारी को किसान से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है, आरोपी कर्मचारी ने किसान द्वारा दिए पट्टा स्वीकृति के आवेदन पर उससे 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस इंदौर कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम आमला जिला धार निवासी किसान दयाराम पटेल ने उनके कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें जल संसाधन विभाग धार में अमीन के पद पर कार्यरत राज दिनकर पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे। किसान दयाराम ने आवेदन में बताया कि उसने अपने गांव में स्थित तालाब की खाली पड़ी जमीन पर खेती करने के लिए पट्टा दिए जाने का आवेदन तहसील कार्यालय में दिया था जिसे स्वीकृत करवाने के लिए वहां पदस्थ अमीन राज दिनकर 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
निर्धारित फ़ीस से कई गुना ज्यादा मांगे पैसे
आवेदन में किसान ने लिखा कि पट्टे की फ़ीस 5-7 रुपये के आसपास होती है लेकिन कर्मचारी कई गुना ज्यादा पैसे मांग रहा था इसलिए उसने लोकायुक्त एसपी इंदौर कार्यालय में शिकायत की, शिकायत के बाद उसका सत्यापन किया गया और शिकायत सही पाए जानेपर ट्रैप प्लान की गई।
रिश्वत की राशि हाथ में आते ही गिरफ्तार
प्लान के मुताबिक किसान 10 हजार रुपये की पहली क़िस्त लेकर अमीन राज दिनकर के पास गया आरोपी ने आवेदक को रिश्वत राशि लेकर धार में बुलाया। आज धार में कार्यालय का अवकाश होने से आवेदक ने रिश्वत राशि देने हेतु आरोपी को अपने किराए से लिए घर पर प्रकाश नगर धार में बुलाया। लोकायुक्त की टीम आसपास तैनात हो गई थी। जैसे हो आरोपी ने आवेदक से रिश्वत राशि 10000/- रुपए अपने हाथ में लिए, लोकायुक्त के दल ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन