ट्रैफिक पुलिस का नया कदम: सड़क पर सूचना प्रणाली लागू
नई दिल्ली। अगर आप आईजीआई एयरपोर्ट या आसपास जा रहे हैं तो आगे लगे वेरिएबल मैसेजिंग सिस्टम (वीएमएस) स्क्रीन देखिए और जाम में फंसने से बचिए। इन स्क्रीन पर मार्ग पर आगे लगे जाम व अन्य परेशानी आदि के बारे ताजा जानकारी उपलब्ध होगी। इसे देखकर अगर आप आगे का सफर तय करेंगे तो जाम में फंसने से बच कर अपना समय और ईंधन दोनों बचा सकेंगे। दिल्ली यातायात पुलिस की नई दिल्ली रेंज ऐसा कदम उठाने वाली पहली पुलिस है। यातायात पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि यातायात पुलिस ने डायल के सहयोग से शुरुआती चरण में तीन प्रमुख स्थानों पर 3 मोबाइल वेरिएबल मैसेजिंग सिस्टम (वीएमएस) लगाए गए हैं। इन इलेक्ट्रॉनिक साइनबोर्ड का प्रभावी ढंग से उपयोग करके ट्रैफिक से जुड़ी ताज़ा जानकारी, सड़क सुरक्षा सलाह, इंतजार का समय और ट्रैफिक के प्रवाह के बारे में जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। यह डायनामिक डिस्प्ले सिस्टम सड़क उपयोगकर्ताओं को काफी राहत देगा। वाहन चालक आगे के मार्ग के बारे में स्क्रीन से अपडेट ले सकेंगे। इस तरह वह जाम में फंसने से बच जाएंगे। माना जा रहा है कि यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार होता है। दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये दिल्ली में जगह-जगह वीएमएस स्क्रीन लगाना इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएम) का एक हिस्सा है। मगर ये अभी तक साकार नहीं हो सका है, मगर नई दिल्ली रेंज पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने ये अनूठी पहल कर ये कदम उठाया है। दिल्ली यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीएमएस जल्द ही दिल्ली में जगह-जगह लगाए जाएंगे।
उठाए जा रहे हैं विशेष कदम
पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट सर्कल की ट्रैफिक यूनिट ने सड़क सुरक्षा बढ़ाने, गाड़ियों की आवाजाही को सुचारू बनाने और अपने अधिकार क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ एनफोर्समेंट मज़बूत करने के लिए कई उपाय किए हैं।
आरएलवीडी कैमरे लगाए जा रहे
यातायात सिग्नलों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए एनएसजी रेड लाइट जंक्शन पर रेड लाइट उल्लंघन का पता लगाने वाले (आरएलवीडी) कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे लाल सिग्नल के दौरान स्टॉप लाइन पार करने वाली गाड़ियों का अपने आप पता लगा लेते हैं। उल्लंघन करने वालों पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से मुकदमा चलाया जाता है।
अतिक्रमण हटाया
यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए गैर-वेंडिंग क्षेत्रों से 61 रेहड़ियों (सड़क विक्रेताओं) को हटाया गया है। इससे वाहन मार्गों पर कुछ सामान खरीदने के लिए रुक जाते थे। इससे जाम लगता है और कई बार दुर्घटना की संभावना बन जाती थी।
इतनी बड़ी होंगी स्क्रीन
पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि वीएमएस स्क्रीन चार फुट वाई छह फुट की होगी। इन्हें जाम व अन्य परेशानी वाली जगह से कट या 100 मीटर पहले लगाया गया है। शुरुआती चरण में तीन स्क्रीन आईजीआई एयरपोर्ट के आसपास लगाई गई हैं।
ग्लोबल तनाव घटा, सेंसेक्स बढ़ा: निवेशकों के लिए राहत भरा रहा यह कारोबारी हफ्ता
बाबर और शाहीन की टीम में वापसी; कोच सरफराज के साथ नई रणनीति तैयार
क्या श्रेयस अय्यर की होगी टी20 टीम में वापसी? इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान
रूस से कच्चे तेल का आयात तीन गुना बढ़ा; भारत बना रूसी ईंधन का सबसे बड़ा खरीदार
दुर्घटना पीड़ितों के लिए वरदान बनेगा नया सेंटर; रेफर करने की समस्या से मिलेगी मुक्ति
दिल्ली को जाम मुक्त बनाने का प्लान; प्रमुख बाजारों में पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश
प्रॉपर्टी डीलर और उनके बेटे की हत्या: सीआर पार्क पुलिस ने आरोपी को दबोचा
बंगाल का महाशनिवार: रैलियों, रोड शो और छापों के बीच अंतिम दौर में पहुँचा चुनाव प्रचार
इंग्लैंड छोड़ कोलकाता आएंगे मैकुलम? आईपीएल 2027 के लिए केकेआर ने शुरू की तैयारी