मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: ओले गिरने से फसलें बर्बाद, अलर्ट जारी
MP Weather News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में शनिवार की दोपहर के बाद मौसम तेजी से बदला और बारिश आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि शुरू हुई. कई जिलों में तो ओलावृष्टि के कराण सड़कों और खेतों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई.सिवनी और रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने भोपाल-ग्वालियर सहित 45 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है.
सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम एक्टिव
साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम के एक्टिव होने से प्रदेश में मौसम अस्थिर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे में तेज बारिश हो सकती है. शनिवार को बैतूल के मुलताई में तेज ओलावृष्टि हुई, जिससे कई सड़के सफेद चादर जैसी दिखने लगी. सतना में बारिश, नर्मदापुरम-नरसिंहपुर में बूंदाबांदी, सिवनी में रिमझिम और मुरैना में हल्की बारिश दर्ज की गई.
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बैतूल, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, निवारी, श्योपुर कलान और टीकमगढ़ सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 5 अप्रैल को आंधी-तूफान, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. यह बदलाव ‘पश्चिमी विक्षोभ’ के कारण हो रहा है. इन जिलों में बिजली कड़कने के साथ-साथ तूफान आ सकता है और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
किसानों की फसलें हुई चौपट
किसानों के सामने की स्थिति अत्यंत गंभीर है. बैतूल और बड़वानी में फसलों को पहले ही नुकसान पहुंच चुका है. इस समय, गेहूं की कटाई अपने अंतिम चरण में है. ऐसे में ओलावृष्टि और अत्यधिक वर्षा उनकी सारी मेहनत को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती है.
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
केजरीवाल की याचिका पर कोर्ट सख्त, कहा- बिना सबूत नहीं हटाया जा सकता जज
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सजगता का मिला फल: भोपाल डीआरएम ने 6 रेल कर्मचारियों को उत्कृष्ट संरक्षा कार्य हेतु किया पुरस्कृत।
सावधान रायपुर! नशे में स्टयरिंग थामने वालों को पुलिस ने सीधे पहुंचाया थाने।