चेन्नई की हार के बाद सैमसन पर उठा सवाल, फैंस बोले- अब बहुत हुआ
आईपीएल 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए सैमसन अब तक तीन मैचों में केवल छह, सात और नौ रन ही बना सके हैं। यह वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने हाल ही में टी20 विश्वकप 2026 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड होकर चेन्नई में शामिल हुए सैमसन से टीम और फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन अब तक वह उन पर खरे नहीं उतर पाए हैं। उनकी लगातार नाकामी के चलते टीम को शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
फैंस ने उठाए बॉडी लैंग्वेज पर सवाल
सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि सैमसन की बॉडी लैंग्वेज भी फैंस के निशाने पर है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी ऊर्जा की कमी और डिसकनेक्ट रवैये की आलोचना की है। फैंस का मानना है कि सैमसन के चेहरे पर न तो आत्मविश्वास दिख रहा है और न ही खेलने की भूख, जो टीम के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।
फैन ने लिखा, 'प्रिय संजू सैमसन, अगर आप मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं, तो कुछ मैचों के लिए खुद को अलग कर लें। बात अब सिर्फ रनों की नहीं रही है। आपकी बॉडी लैंग्वेज साफ तौर पर दिलचस्पी की कमी दिखा रही है। हर बार कैमरा आप पर आता है, आप निराश और टीम से कटे हुए नजर आते हैं। सच कहूं तो मैंने आपको एक बार भी मुस्कुराते नहीं देखा। सबसे ज्यादा निराशाजनक बात है ऊर्जा, इरादे और लड़ने के जज्बे की कमी। आपका जुनून कहां है? आपकी भूख कहां है? कम से कम यह तो दिखाइए कि आपको फर्क पड़ता है, क्योंकि अभी ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा।'
आरसीबी के खिलाफ करारी हार
रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में भी सैमसन कुछ खास नहीं कर सके। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 250/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान टिम डेविड ने 25 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल (50) और कप्तान रजत पाटीदार (48*) ने शानदार योगदान दिया। जवाब में चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 30 रन पर ही टॉप ऑर्डर गंवा बैठी। हालांकि, सरफराज खान (50), प्रशांत वीर (43) और जेमी ओवरटन (37) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 207 रन पर ऑलआउट हो गई।
क्या वापसी कर पाएंगे सैमसन?
अभी सीजन लंबा है और सैमसन के पास वापसी का मौका भी। लेकिन अगर जल्द ही उनका बल्ला नहीं चला, तो टीम मैनेजमेंट को कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर