छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की
उज्जैन|उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी में आयोजित किए जा रहे एग्जाम में पूछे गए एक सवाल पर बवाल मच गया. जिसका छात्र संगठनों ने विरोध जताया है. स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई हैं. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है|
क्या है पूरा मामला?
ये पूरा मामला रतलाम के शासकीय कॉमर्स कॉलेज से जुड़ा हुआ है, जो विक्रम विश्वविद्यालय से संबंद्ध है. हाल ही में बीकॉम, BBA और BCA थर्ड सेमेस्टर के छात्रों के फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा में पूछा गया एक सवाल विवाद की जड़ बन गया है. पेपर भाषा एवं संस्कृति खंड के अंतर्गत एक सवाल पूछा गया, जिसमें लिखा था, ‘अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है…’ ये बहुविकल्पीय प्रश्न था. इसके ऑप्शन में सोमेश्वर, खुदा, शक्तिवान और दण्ड देने वाला लिखा हुआ था. अब इसी सवाल को लेकर मामला गहरा गया है|
छात्र संगठनों ने जताया विरोध
इस सवाल पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समेत दूसरे छात्र संगठनों ने विरोध जताया है. एक स्टूडेंट का कहना है कि इस तरह के प्रश्न नहीं पूछे जाने चाहिए. ये परीक्षा की निष्पक्षता और धर्मनिरपेक्षता पर सवाल खड़े करते हैं. इस तरह के सवाल सिलेबस से हटकर होते हैं जो अस्पष्टता और भ्रम की स्थिति बनाते हैं. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक ABVP के प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य चेतन गुर्जर ने कहा कि एक धर्म विशेष की मान्यता से जुड़े सवाल पूछा आपत्तिजनक हैं. रजिस्ट्रार अनिल शर्मा को कॉल किया गया था, उन्होंने रिसीव तक नहीं किया|
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं. परीक्षा समिति को जांच सौंप दी गई है. कुलसचिव अनिल शर्मा का कहना है कि इस तरह के मामलों के लिए एक प्रक्रिया तय है. प्रश्नपत्र में कोई विवादित या अनुचित सवाल पूछा जाता है तो विशेषज्ञों की समिति को इसे भेजा जाएगा|
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल
LPG अपडेट: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर मिलेंगे सिलेंडर, वितरण प्रणाली में नहीं है कोई बाधा।
मां बनने पर पत्रलेखा का बड़ा खुलासा: "शायद मैं मां नहीं बनना चाहती थी, लेकिन अब अहसास बदल गया।"