भोपाल में लोक भवन के सामने फिर लापरवाही उजागर, पाइपलाइन फटने से धंसी सड़क
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लोक भवन के सामने अचानक सड़क धंस गई। इस अप्रत्याशित घटना ने कुछ ही पलों में सामान्य यातायात को बाधित कर दिया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क धंसने के साथ ही नीचे से गुजर रही पाइपलाइन में दरार आ गई, जिसके चलते पानी का तेज फब्बारा सड़क पर फैलने लगा।
सड़क पर पानी-पानी हो गया
पाइपलाइन फूटने के कारण भारी मात्रा में पानी सड़क पर भर गया और तेज बहाव की स्थिति बन गई। इससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी के तेज बहाव में फंसते नजर आए, वहीं कुछ लोगों ने जोखिम उठाकर किसी तरह रास्ता पार किया। स्थिति को देखते हुए कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
देखते-देखते धंस गई सड़क
जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय लोक भवन रोड पर सामान्य रूप से यातायात चल रहा था, तभी सड़क का एक हिस्सा धीरे-धीरे धंसने लगा। देखते ही देखते वहां गहरा गड्ढा बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए दूरी बनाई और प्रशासन को सूचना दी। कुछ ही देर में पाइपलाइन फटने से तेज बहाव के साथ पानी सड़क पर भरने लगा, जिससे हालात और बिगड़ गए।
पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्राथमिकता के आधार पर पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया। साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं शहर की बुनियादी ढांचे की स्थिति पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहर में पुरानी पाइपलाइनों और सड़कों की समय-समय पर जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
पानी बहते रहने से सड़क की मिट्टी हुई कमजोर
घटना के बाद यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को बैरिकेड कर दिया और आवागमन बंद कर दिया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है और पाइपलाइन की जांच की जा रही है। जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों का कहना था कि पाइपलाइन में लीकेज के बाद अचानक दबाव बढ़ने से वह फट गई। बहते पानी ने सड़क के नीचे की मिट्टी को कमजोर कर दिया, जिसके चलते सड़क का हिस्सा बैठ गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल
LPG अपडेट: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर मिलेंगे सिलेंडर, वितरण प्रणाली में नहीं है कोई बाधा।
मां बनने पर पत्रलेखा का बड़ा खुलासा: "शायद मैं मां नहीं बनना चाहती थी, लेकिन अब अहसास बदल गया।"