ECI ने घोषित किया उपचुनाव शेड्यूल, जानिए कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
पटना। बिहार विधान परिषद् की एक सीट पर उपचुनाव का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। भोजपुर-सह-बक्सर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की सीट 16 नवंबर 2025 को खाली हुई थी। इस सीट से विधान परिषद् सदस्य रहे जनता दल यूनाईटेड के नेता राधाचरण सेठ ने इस्तीफा दिया था। तब से यह सीट खाली थी। अब भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इस सीट के लिए उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है।
12 मई को होगी वोटिंग
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार, 16 अप्रैल को यानी खरमास बाद इस सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 23 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि जारी है। 24 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 12 मई को वोटिंग होगी। वहीं 14 मई को काउंटिंग होगा। हालांकि आज से यानी नौ अप्रैल से ही भोजपुर-सह-बक्सर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।
जदयू इस सीट पर उतारेगी अपना उम्मीदवार
राधाचरण सेठ के विधायक बनने से खाली हुई भोजपुर-सह-बक्सर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की सीट का कार्यकाल 7 अप्रैल 2028 तक है। मतलब, जो भी चुने जाएंगे- करीब 26 महीने के लिए होंगे। राधाचरण सेठ के इस्तीफा से खाली हुई विधान परिषद् की सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। यह सीट जदयू के कोटे में है। इसलिए जदयू इस पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
बढ़ती गर्मी ने बदली दिनचर्या, MP में रात में लू; मजदूरों को दोपहर में राहत
मोहन यादव ने तमिलनाडु में किया प्रचार, अविनाशी में सभा को किया संबोधित
सियासत गरम: खरगे ने PM मोदी को घेरा, AIADMK गठबंधन पर उठाए सवाल
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, प्रशासन सख्त