थाने में रील बनाना युवकों को पड़ा भारी
दुर्ग|दुर्ग के उतई थाना परिसर में एक युवक ने ‘आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल…’ भोजपुरी गाने पर रील बनाई थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था. इस वीडियो में युवक मोबाइल पर बात करते हुए थाना परिसर से बाहर निकल रहा है|
सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. रील में नजर आ रहे युवक को ढूंढ कर निकाला और थाने लाकर उससे उठक-बैठक कराई. युवक की पहचान हुकेश उर्फ हुक्का साहू के रूप में की गई है. मामले में पुलिस ने हुकेश के साथ रील बनाने में उसका सहयोग करने वाले आरोपित कनक चतुर्वेदी को भी गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपित स्टेशन पारा मरौदा के रहने वाले हैं|
जमानत पर बाहर आते ही रीलबाजी
उतई थाना प्रभारी ने बताया कि रील बनवाने वाला आरोपी हुकेश उर्फ हुक्का साहू (27) के विरुद्ध नेवई थाना में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है. आरोपित को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. आरोपित चार अप्रैल को जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर आया|
रील बनाने में आरोपित का सहयोग करने वाले उसके साथी कनक चतुर्वेदी (24) को पुलिस ने पकड़ लिया है. दोनों आरोपितों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई|
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई