हादसे के बाद अनिल अग्रवाल का भरोसा: पीड़ितों को मिलेगा न्याय, जांच तेज
सक्ती | छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार को एक बॉयलर ब्लास्ट में 20 मजदूरों की जान चली गईं. इस दुखद घड़ी में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल खुद सामने आए हैं और उन्होंने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर करते हुए वेदांता पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में प्रभावित परिवारों को अपना परिवार बताया है. उन्होंने कहा कि हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति उनके परिवार जैसा है और मामले की पूरी जांच कराई जाएगी.
‘आपके आंसू मेरे हैं…’ हादसे पर भावुक हुए अनिल अग्रवाल
इस हादसे पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दुख जताते हुए लिखा, “छत्तीसगढ़ के सिंघीतराई प्लांट में हुए दुखद हादसे से गहरा दुख हुआ है. इस हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति मेरा परिवार है. आपके आंसू मेरे हैं, आपका दर्द मेरा है. हमारा पूरा सहयोग, हर तरह से आपके साथ है.”
‘जांच में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे’
पावर प्लांट हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने केवल दुख ही नहीं जताया, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि इस हादसे की जड़ तक जाया जाएगा. अपने बयान में उन्होंने साफ कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पूरी जांच कराई जा रही है.
अब तक 20 मजदूरों की मौत
बता दें कि मंगलवार दोपहर को सिंगीतराई गांव में स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट की एक बॉयलर ट्यूब में अचानक जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना भयंकर था कि चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अन्य मजदूरों ने अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है, और 30 ज्यादा लोग घायल हैं.
अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
भगवान विष्णु का मोहिनी स्वरूप: समुद्र मंथन की कथा और एकादशी व्रत का महत्व
सफलता का मंत्र: पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से आती है वैचारिक स्पष्टता और ऊर्जा
विज्ञान के परे विश्वास: पानी में नहीं डूबता यह भारी पत्थर, श्रद्धालु मानते हैं साक्षात चमत्कार
अक्षय तृतीया आज: खरीदारी का महामुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी