कीचड़ उछाला, चीख-पुकार और ड्रामा—नॉमिनेशन में 6 सदस्य बने एविक्शन के दावेदार
मुंबई: 'बिग बॉस 19' का घर अब पूरी तरह रणभूमि बन चुका है। हर दिन कोई न कोई झगड़ा, कोई गठजोड़ और कोई नई चाल इस सीजन को और दिलचस्प बना रही है। लेकिन इस बार आपस में टकराईं तान्या और फरहाना, जिनमें अब तक दोस्ती नजर आई है। मेकर्स की ओर से जारी किए गए नए प्रोमो में दोनों के बीच बहस हो रही हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
डिनर टेबल पर ‘तू-तू मैं-मैं’
बात की शुरुआत साधारण सी डिनर टेबल बातचीत से हुई। फरहाना ने बात शुरू की तान्या को ताना मारते हुए कि कुछ लोगों की आदत होती है जिदंगी भर जताते हैं, तो तान्या ने गुस्से में पलटकर जवाब दे दिया- 'मैंने तुम्हें कुछ नहीं कहा, एहसान फरामोश शब्द मेरी जुबान में नहीं है।' यह सुनते ही फरहाना का पारा चढ़ गया। उन्होंने तीखे लहजे में कहा – 'तुम गालियां नहीं देतीं, इसका मतलब ये नहीं कि तुम्हारे शब्द सही हैं।' इसके बाद देखते ही देखते ही दोनों के बीच मुद्दा काफी गरमा गया और तान्या वहां से उठकर चली गईं।
बीच में उतरे जीशान
लड़ाई बढ़ती देख जीशान कादरी ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मामला शांत होने के बजाय और भड़क गया। जीशान ने फरहाना से कहा कि उन्हें हमेशा लगता है वो कभी गलत नहीं हो सकतीं। इस पर फरहाना आगबबूला हो गईं और बोलीं- 'आप इसके चमचे क्यों बन रहे हैं?' जीशान ने भी पलटवार करते हुए कहा- 'तू भी तो नेहल की चमची बनती रहती है।' यह सुनते ही माहौल और बिगड़ गया। बाकी घरवाले भी इस झगड़े को रोकने की कोशिश करते दिखे, लेकिन तान्या और फरहाना के बीच की दरार अब गहरी हो चुकी थी।
मृदुल तिवारी का फूटा गुस्सा
इस कैटफाइट के अलावा एक और दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा जब मृदुल तिवारी पहली बार इतने गुस्से में दिखाई दिए। नॉमिनेशन टास्क के दौरान उन्होंने तान्या पर भड़कते हुए कहा कि वो हमेशा सिंपैथी कार्ड खेलती है। दूसरी तरफ अमाल और अशनूर के बीच भी तीखी बहस हुई, जबकि नीलम और गौरव खन्ना टास्क को लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए।
कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जिन कंटेस्टेंट्स को घरवालों द्वारा नॉमिनेट किया गया है वो हैं- नीलम गिरी, जीशान, बसीर, अशनूर, प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी। अब इन 6 कंटेस्टेंट्स में कोई ना कोई इस हफ्ते के आखिर में बाहर हो जाएगा।
नेपाल से पकड़ा गया नक्सली नेता Muppala Lakshmana Rao, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की चर्चा
समर्थकों और नेताओं की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया पर्चा
पुलिस लाइन में उत्साह और उमंग का माहौल, अधिकारियों ने कर्मचारियों को दी होली की शुभकामनाएं
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम