15 फरवरी से हट जाएगी यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार की पाबंदी
नई दिल्ली । यमुना एक्सप्रेसवे पर सर्दियों में कोहरे की वजह से हादसों को रोकने के लिए वाहनों की रफ्तार पर लगी पाबंदी 15 फरवरी से हट जाएगी। इसके बाद भारी वाहन 80 किमी तो हल्के वाहन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे। अभी तक भारी वाहनों की रफ्तार 60 और हल्के वाहनों की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा है। एक्सप्रेसवे पर आम दिनों में हर रोज करीब 25 हजार वाहन टोल का प्रयोग करते हैं। जबकि वीकेंड, शादी व त्योहार के मौके पर इन वाहनों संख्या बढ़कर करीब 30 हजार हो जाती है। वाहनों की रफ्तार अधिक होने से कोहरे में हादसों का भय रहता है। ऐसे में 15 दिसंबर से दो माह के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा घटा दी जाती है। इसके कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। राज्य सरकार ने कोविड के दौरान किए गए चालान को माफ कर दिया है। इसके बावजूद भी यूपी समेत देश के अन्य राज्यों के 20 लाख वाहनों पर अभी भी यमुना एक्सप्रेसवे के चालान बाकी हैं। पांच हजार से 30 हजार रुपये तक के चालान ओवरस्पीड समेत अन्य नियम तोड़ने के हैं। विभिन्न राज्यों की अदालतों में नोटिस परिवहन विभाग की ओर से भेजे गए हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चालान होने के बाद परिवहन विभाग से कोई काम नहीं होता है। जब तक चालान जमा नहीं किया जाएगा तब तक वाहन का ट्रांसफर करने समेत अन्य कोई काम नहीं हो पाते हैं।
किसानों के मुद्दे पर आक्रामक हुए जीतू पटवारी, सीएम को लिखी चिट्ठी
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई निगरानी
जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद, निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज
धान बोनस और समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
Pakistan Team: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना? टी20 विश्वकप से बाहर होने पर PCB सख्त