16 साल पुराना क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा
नई दिल्ली। इंग्लैंड के ओपनर्स बेन डकेट और जैमी स्मिथ ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शतकीय साझेदारी करके अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है।
डकेट और स्मिथ ने साउथैम्प्टन में खेले गए मुकाबले में केवल 53 गेंदों में 120 रन की तेजतर्रार साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 13.58 के रन रेट से रन बनाए। इंग्लिश जोड़ी ने तूफानी अंदाज में शतकीय साझेदारी करके एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
डकेट और स्मिथ ने इतिहास रचा
डकेट और स्मिथ ने शतकीय साझेदारी करके इतिहास रच दिया। दोनों ने इंग्लैंड की धरती पर सबसे तेज शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड कायम किया और 16 साल पुराने क्रिस गेल व आंद्रे फ्लेचर का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल-फ्लेचर ने 2009 में इंग्लैंड की धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड स्थापित किया था।
याद दिला दें कि इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में केवल तीन ओपनिंग जोड़ियां हैं, जिन्होंने 10 से ज्यादा रन रेट से शतकीय साझेदारी पूरी की। तीसरी जोड़ी पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की है, जिन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 10.2 रन रेट के साथ 150 रन जोड़े थे।
इंग्लैंड में टी20 में सबसे तेज ओपनिंग साझेदारी (100+ रन)
| खिलाड़ी | रन | रन रेट | विरोधी | स्थान | साल |
| बेन डकेट, जैमी स्मिथ | 120 | 13.58 | वेस्टइंडीज | साउथैम्प्टन | 2025 |
| क्रिस गेल, आंद्रे फ्लेचर | 133 | 11.56 | ऑस्ट्रेलिया | ओवल | 2009 |
| बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान | 150 | 10.2 | इंग्लैंड | नॉटिंघम | 2021 |
एक और बड़ा कीर्तिमान
बेन डकेट और जैमी स्मिथ पहली इंग्लिश जोड़ी बनी, जिन्होंने दुनिया में कही भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 या ज्यादा के रन रेट से शतकीय साझेदारी पूरी की। इससे पहले यह रिकॉर्ड जोस बटलर और फिल सॉल्ट के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2024 में बारबाडोस में 12.10 के रन रेट के साथ 117 रन की साझेदारी की थी।
| खिलाड़ी | रन | रन रेट | विरोधी | स्थान | साल |
| बेन डकेट, जैमी स्मिथ | 120 | 13.58 | वेस्टइंडीज | साउथैम्प्टन | 2025 |
| जोस बटलर, फिल सॉल्ट | 117 | 12.10 | अमेरिका | बारबाडोस | 2024 |
| जोस बटलर, फिल सॉल्ट | 117 | 11.89 | वेस्टइंडीज | टारूबा | 2023 |
वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ
बता दें कि ओपनर्स के धमाकेदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 248 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 211 रन बना सकी।
इस तरह इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज का तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। मेजबान ने पहला टी20 21 रन और दूसरा टी20 4 विकेट से जीता था।
मानपुर के पास देर रात जुए के अड्डे पर छापा, लाखों की रकम जब्त
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर शिकंजा, सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी को सौंपी जांच
मिडिल ईस्ट हालात का असर, डॉलर के मुकाबले रुपया फिर लुढ़का
शराब मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार बहस
एंटी नक्सल ऑपरेशन में तैनात विंग कमांडर ने रायपुर में की आत्महत्या
बाजार पर जंग का साया: निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला, सेंसेक्स भी लुढ़का
मैदान पर तेवर दिखाना पड़ा महंगा, ICC ने अर्शदीप सिंह को किया दंडित
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत?
फ्लाइट नहीं मिली तो ट्रेन बना सहारा, कंबल ओढ़कर मुंबई पहुंचे शिवम दुबे
चमकती त्वचा के लिए फेस मास्क या फेस पैक, क्या है सही विकल्प