अमेरिका में हेलेन तूफान से 49 की मौत
न्यूयार्क। अमेरिका में हेलेन चक्रवात से 5 राज्यों में अब तक 49 लोगों की मौत हो गई है। तूफान की वजह से आए बवंडर और बाढ़ में कई घर ढह गए। चक्रवात का सबसे ज्यादा असर साउथ कैरोलिना और जॉर्जिया में देखने को मिला जहां कैटेगरी 4 के तूफान से 34 लोगों की मौत हुई है। पांचों राज्यों में तूफान की वजह से कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। नॉर्थ कैरोलिना में कुछ जगहों पर भूस्खलन भी हुआ। यहां लोगों को रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टरों को भेजा गया। इस दौरान करीब 59 लोगों को एक अस्पताल की छत से भी बचाया गया। अमेरिका में तूफान की वजह से 45 लाख लोगों के घरों में बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। फ्लोरिडा में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 4 हजार नेशनल गाड्र्समेन को तैनात किया गया है।
डिपो में लगी आग: तीन बसों का हुआ सफाया, आस-पास इलाके में फैल गया धुआँ
कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
मोहन यादव का राहुल पर हमला: कांग्रेस पूर्ण रूप से रसातल में जाएगी
मोनालिसा की शादी में PFI कनेक्शन, डायरेक्टर ने CM और PM से इंसाफ की अपील की
छतरपुर में दलित परिवार पर दबंगों का क्रूर हमला, मां-बेटी भी हुईं घायल
संदेहस्पद परिस्थितियों में भालुओं की मौत, बालाघाट में वन्यजीव संतुलन पर सवाल