झांसा देकर 5 करोड़ ठगे
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू ) ने कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, इस गैंग की सरगना एक महिला है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस गैंग के लोगों ने राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश समेत नेपाल के लोगों के साथ भी ठगी की है। इसके लिए इन्होंने एक फर्जी वेबसाइट भी बनाई थी, जिसके जरिए ये लोगों को फंसाते थे। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह कई लोगों से अब तक करीब 5 करोड़ रुपये ऐंठ चुका है। वहीं, आर्थिक अपराध शाखा में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत पूरे देश से 23 पीड़ितों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। साथ ही नेपाल के भी 29 पीड़ित लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ितो के मुताबिक, आरोपी महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा है। जानाकारी मिलते ही ईओडब्ल्यू ने मार्च में मामले की जांच शुरू की थी। इस जांच में पुलिस को पता चला कि गैंग लीडर आरोपी महिला (दीपिका) और उसके साथियों ने जगह-जगह पर ऑफिस खोला हुआ था। आरोपी शुरूआत में लोगों से छह हजार लेते थे। इसके बाद उनका विश्वास पक्का करने के बाद वे उन्हें कनाडा में नौकरियां दिलाने का सपना दिखाकर पांच लाख रुपये तक ऐंठ लेते थे। पैसे लेने के बाद आरोपी ऑफिस बंद कर वहां से भाग जाते थे। इसके लिए उन्होंने एक वेबसाइट भी बनाई थी। साथ ही इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रचार करते थे। वहीं, ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी महिला का जन्म राजस्थान के हनुमानगढ़ में हुआ था। महिला ने कई कंपनियों में बतौर टेली-कॉलर भी काम किया है। इसके बाद महिला ने अपना गिरोह बनाकार साथियों के साथ फर्जीवाड़ा करना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को उसके पंजाब के घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से दो लैपटॉप, दस मोबाइल फोन, तीन पासपोर्ट समेत कई दस्तावेज मिले हैं। पुलिस आरोपी महिला से बातचीत कर पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉