650 कट्टा अवैध धान जब्त
महासमुंद। अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा ओंकारेश्वर सिंह के नेतृत्व में आज ग्राम लारीपुर (टु.) में प्रशासनिक टीम द्वारा की गई आकस्मिक जांच के दौरान 650 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। यह धान मनीराम साहू के घर से बरामद हुआ। जांच के दौरान पाया गया कि मनीराम के पास खेती की कोई जमीन नहीं है, और न ही वह धान के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। इससे स्पष्ट हुआ कि धान अवैध रूप से संग्रहित किया गया था। प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिला कि यह धान कहीं और से लाकर यहां रखा गया था। विपणन अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धान को जप्त कर लिया। अनुविभागीय अधिकारी श्री सिंह का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध धान भंडारण और उसके व्यापार पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासन ने किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे केवल वैध दस्तावेजों के साथ ही धान का भंडारण और व्यापार करें।
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का रिलैक्स मोड, मालदीव की तस्वीरेंचर्चा में
सादगी भरे अंदाज में जया किशोरी, अनारकली लुक में नजर आईं बेहद खूबसूरत
गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई, प्रताप विहार के फ्लैट में भ्रूण लिंग जांच का खुलासा
वर्ल्ड चैंपियन बनने पर चहल ने लिखा खास संदेश, फैंस भी हुए भावुक
नाबालिग से बदसलूकी पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
समुद्र में संकट: होर्मुज में फंसे जहाज, भारतीय नौसेना कर सकती है ऑपरेशन
BCCI रिवॉर्ड का ऐलान: टी20 चैंपियन टीम को 131 करोड़, महिला और अंडर-19 खिलाड़ियों को भी मिला बड़ा बोनस
बुमराह की घातक गेंदबाजी पर बोले सौरव गांगुली, सैमसन पर भी दिया बयान
एस्मा कानून की पूरी कहानी: कब लागू होता है और क्या हैं इसके नियम