होली पर चलेंगी 921 अतिरिक्त बसें
लखनऊ । होली 2025 के लिए उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने बड़ा फैसला किया है। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी एसआरटीसी) ने लखनऊ परिक्षेत्र में 921 बसों का संचलान करेगी। यह व्यवस्था आठ मार्च से लागू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार लखनऊ परिक्षेत्र में चारबाग डिपो से 137, अवध बस डिपो से 100, कैसरबाग से 251, रायबरेली से 146, हैदरगढ़ से 217, बाराबंकी 87, उपनगरीय डिपो से 5 और आलमबाग बस अड्डे से 78 अतिरिक्त बसें चलेंगी।
इन 921 बसों के अलावा 50 और बसों को रिजर्व रखा जाएगा। इन बसों को लखनऊ से कौशांबी, आनंद विहार, वाराणसी, गोरखपुर, देहरादून, हरिद्वार और आजमगढ़ रूट पर संचालित किया जाएगा। होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए परिक्षेत्र के कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। होली के मद्देनजर अतिरिक्त बसों की सेवा 18 मार्च तक जारी रहेगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विशेष परिस्थितियों में ही कर्मियों की छुट्टियां मंजूर की जाएं। परिवहन मंत्री ने कहा है कि यात्रियों को किसी किस्म की दिक्कत न होने पाए। यात्रियों को बिठाने के लिए बसें स्टॉप पर रुकें और ओवर लोडिंग न की जाए।
परिवहन मंत्री ने यह भी कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा भी निगम की जिम्मेदारी है इसलिए पूरी सावधानी के साथ बसों का संचालन हो और कोई लापरवाही न बरती जाए। बता दें उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 12,400 से ज्यादा बसें हैं जिसमें 40 हजार से ज्यादा फेरे लगते हैं। निगम के अनुसार इन बसों के जरिए प्रतिदिन 16 लाख यात्री सफर करते हैं। निगम की बसें प्रतिदिन 40 लाख किलोमीटर से ज्यादा दूरी का सफर तय करती हैं।
अमृत भारत ट्रेनों से बदलेगी MP की तस्वीर, कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
पारा चढ़ते ही शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला—स्कूलों में जल्दी छुट्टियां
अवैध पटाखा और LPG गोदामों की जांच के लिए कमेटी गठित
“तृणमूल से मुक्ति ही विकास का रास्ता”—दमदम में पीएम मोदी का बयान
स्वस्थ जीवन का संदेश: जबलपुर रेल मंडल में पोषण कार्यक्रम आयोजित
फैसले से अन्य कर्मचारियों को भी मिल सकती है राहत
महिला वोट प्रतिशत बढ़ने से बदल सकता है समीकरण
बीजेपी पर बरसीं ममता, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली पर नजर
गर्मी में सफर बना मुश्किल, 16 घंटे देरी से चल रहीं स्पेशल ट्रेनें