सिरफिरे ने दी शहर काजी को धमकी,पुलिस ने दर्ज किया मामला
फिरोजाबाद, शहर के रसूलपुर इलाके में रहने वाले शहर काजी को धमकी मिली है। शहर काजी ने रसूलपुर कोतवाली में अज्ञात दहशतगर्द के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिस नंबर से शहर काजी को देख लेने की धमकी मिली है,उस नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।शहरकाजी के मुताबिक धमकी देने वाले सख्स ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी है साथ ही उन्हें देख लेने की धमकी,चरित्र को भी धूमिल करने की कोशिश की है।धमकी से शहरकाजी डरे हुए है। शहरकाजी सैयद शाहनियाज अली पुत्र स्व.अली शहवाज जो कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा के रहने वाले है.उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शहरकाजी जैसी धार्मिक पदवी पर है।प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा कमेटी के सेक्रेट्री भी है। शहरकाजी को फोन पर एक नंबर (9616369815) से अज्ञात व्यक्ति उन्हें कई दिनों से लगातार धमकी दे रहा है।इस अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देकर उन्हें धमकाया गया साथ ही काफी दुर्व्यवहार भी किया गया।शहर काजी के चरित्र को भी धूमिल करने की कोशिश की गयी है साथ ही उन्हें देख लेने की भी धमकी दी गयी है जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है और उनका मानसिक उत्पीड़न भी हुआ है।शहरकाजी के मुताबिक यह सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है।जिससे उन्हें अब जान-माल का खतरा सता रहा है।उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।इधर थाना प्रभारी रसूलपुर प्रमोद पवांर ने बताया कि शहर काजी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है.मामले की जांच की जा रही है।शहरकाजी ने जो नंबर दिया है उसकी डिटेल निकालने के लिए दिया गया है।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ