दिल्ली के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग
दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। द्वारका सेक्टर 10 के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है। जिसके बाद सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।हाल के दिनों में दिल्ली के कई इलाकों से आग लगने की खबरें सामने आई हैं। 18 फरवरी की रात को बाहरी-उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात झुग्गियों में भीषण आग लग गई थी। इससे पहले अलीपुर की फैक्टरी में भी भीषण आग लग गई।बाहरी दिल्ली के अलीपुर में बीते बृहस्पतिवार शाम पेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 11 हो गई। शुक्रवार तड़के पुलिस ने फैक्टरी से चार और शव बरामद किए। इससे पहले दमकलकर्मियों ने सात शवों को बाहर निकाला था। मृतकों में 10 पुरुष और एक महिला थे। इनमें काठमंडी, सोनीपत निवासी फैक्टरी मालिक अखिल जैन के पिता अशोक कुमार जैन (62) सहित आठ की पहचान हो गई है। तीन शवों की पहचान के लिए डीएनए सैपलिंग होगी।
कृषि नीतियों पर गरमाई राजनीति, आदिवासी हित बना मुद्दा
होलिका दहन कन्फ्यूजन खत्म: जानें कब है सही दिन, कितने बजे तक रहेगा भद्रा काल
विपक्ष पर बढ़त बनाने के लिए जमीनी अभियान की शुरुआत
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत
गोरखा नेताओं की रणनीतिक बैठक, पुरानी मांग को फिर मिली हवा
जुए के खिलाफ अभियान में दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता
सदी पुरानी मान्यता के चलते नहीं जलाई जाती होलिका
प्रदेश में नियमों की अनदेखी, अवैध निर्माण पर CAG का खुलासा
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त