AAP ने ईडी और जेल प्रशासन पर लगाया कोर्ट को गुमराह करने का आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और तिहाड़ जेल प्रशासन पर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल बढ़ने को लेकर ना तो एम्स के विशेषज्ञों से सलाह की गई है और न ही केजरीवाल का प्रॉपर चेकअप करवाया गया है।
केवल एक डाइटीशियन के चार्ट के आधार पर कोर्ट में कहा गया है कि अगर उन्हें इसके अनुसार खाना दिया जाए तो उनका शुगर लेवल भी ठीक रहेगा और उन्हें इंसुलिन की जरूरत भी नहीं ही होगी।
आप मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर आतिशी ने कहा, "यह सब कुछ एक सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। न उन्हें इंसुलिन दी जा रही है और न ही उन्हें उनके अपने डॉक्टर से सलाह लेने दी जा रही है।"
पांच किलो कम हुआ केजरीवाल का वजन- AAP
आतिशी ने फिर दोहराया कि ईडी की हिरासत में केजरीवाल का शुगर लेवल जहां 45 तक रह गया था, वहीं तिहाड़ में 300 पार कर गया है। उनका वजन भी पांच किलो तक गिरा है। इसलिए उन्हें लेकर यह लापरवाही ठीक नहीं कही जा सकती।
उल्लेखनीय है कि आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीम ने 21 मार्च को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच, उनके स्वास्थ्य को लेकर सियासत गरमा रही है।
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां
होली सुरक्षा को लेकर अभियान, 50 से अधिक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
‘हर इमारत में बंकर’, इज़रायल से रीवा निवासी ने साझा किए अनुभव
ईरान मुद्दे पर विपक्ष-सत्ता में तकरार, राहुल गांधी को घेरा गया
संजय राउत का बड़ा खुलासा, नंबरों की कमी से प्रियंका चतुर्वेदी को नहीं मिल पाया टिकट
खामेनेई को अंतिम सलाम के बीच ईरान का इस्राइल को सख्त संदेश