दिल्ली में आप का डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत की। इस कैंपेन का मकसद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश दिल्लीवासियों के घर ले जाना है। आप नेता गोपाल राय जानकारी देते हुए कहा कि चूंकि सीएम केजरीवाल जेल में हैं और वह प्रचार नहीं कर सकते तो दिल्ली की जनता को मोर्चा संभालना होगा। अगर जनता वोट से जवाब देगी तो अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ पाएंगे। गोपाल राय ने कहा, आज से आम आदमी पार्टी डोर टू डोर कैंपेन शुरू कर रही है। हम घर-घर जा रहे हैं। हम अरविंद केजरीवाल जी का संदेश लोगों को यही दे रहे हैं कि आपके सीएम जेल में हैं। वह प्रचार नहीं कर सकते हैं। दिल्ली की जनता जिनके लिए सीएम केजरीवाल ने काम किया है, उनको मोर्चा संभालना होगा। अगर केजरीवाल को जेल से बाहर निकालना है तो दिल्ली की जनता के पास एक ही हथियार है। गोपाल राय ने कहा कि तानाशाही हटाने के लिए जनता को वोट देना होगा। उन्होंने कहा, 25 मई को दिल्ली की जनता बड़े पैमाने पर वोट करे। जेल का जवाब वोट से देंगे तो अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे। यही संदेश लेकर हम जा रहे हैं। डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। पूरी दिल्ली के लिए केजरीवाल ने काम किया है। लोग केजरीवाल के लिए काम करेंगे। केजरीवाल बन कर काम करेंगे और इस तानाशाही को हटाएंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पिछले महीने 21 मार्च को आबकारी नीति मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। उनकी ईडी की रिमांड 1 अप्रैल को समाप्त हो गई थी और फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ