DU की परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर ABVP सड़कों पर उतरी
दिल्ली विश्वविद्यालय में हाल ही में संपन्न सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन को घेरते हुए तत्काल सुधार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई |
हाल ही में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के कई परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं. कहीं समय पर प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए तो कहीं मार्किंग स्कीम को लेकर छात्रों में भ्रम की स्थिति बनी रही. कई प्रश्न पत्रों में भाषा संबंधी त्रुटियां पाई गईं और कुछ में गलत प्रश्न पूछे जाने के भी मामले सामने आए. इन समस्याओं ने छात्रों को भारी मानसिक तनाव और असुविधा में डाल दिया |
छात्रों के हित में एबीवीपी का विरोध लगातार जारी
एबीवीपी ने इन अनियमितताओं को लेकर परीक्षा के दौरान भी विरोध दर्ज कराया था. शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन में शामिल हुए और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है. परिषद ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों के हितों की रक्षा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की |
भविष्य में दोहराव रोकने की उठी मांग
एबीवीपी ने प्रशासन से स्पष्ट कहा कि छात्रों के साथ हुए अन्याय का तत्काल समाधान किया जाए. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस, पारदर्शी और जवाबदेह परीक्षा प्रणाली लागू की जाए. परिषद का कहना है कि बार-बार हो रही चूक विश्वविद्यालय की साख को नुकसान पहुंचा रही है
प्रशासन की लापरवाही छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली प्रांत के मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल है. इसके बावजूद परीक्षाओं में लगातार हो रही लापरवाही छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. समय पर प्रश्नपत्र न मिलना, गलत प्रश्न और अस्पष्ट मूल्यांकन व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन की गंभीर विफलता को दर्शाती है |
उन्होंने स्पष्ट किया कि अभाविप छात्रों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और जब तक इन अनियमितताओं का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा |
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
मौसम अपडेट: जबलपुर में लू का 'येलो अलर्ट', 4 बजे तक घर में रहने की अपील।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन
10 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, चरित्र पर लगाए आरोप; पीड़ित युवती ने आरोपी मंगेतर को भेजा जेल।
हेलीकॉप्टर लैंडिंग बनी आफत, मनोज तिवारी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी
जबलपुर में छात्रा की आत्महत्या से कोहराम; पुलिस तलाश रही मौत के सटीक कारण।
IPL 2026: गेंदबाजी में विविधता और बल्लेबाजी में दम, आरसीबी के लिए संकटमोचक बने क्रुणाल पांड्या।