अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का हुआ निधन
अभिनेत्री नूर मालाबिका दास के निधन की खबर आ रही है। नूर ने अपने मुंबई स्थित फ्लैट में आत्महत्या की है। पुलिस ने 6 जून को लोखंडवाला स्थित नूर के फ्लैट से उनका शव बरामद किया। कई वेब सीरीज में काम कर चुकीं नूर मालाबिका 'द ट्रायल' सीरीज में काजोल के साथ नजर आई थीं। पुलिस को नूर का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पड़ोसियों ने की थी फ्लैट से बदूब आने की शिकायत
मुंबई पुलिस ने कहा है, 'अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का शव अंधेरी, ओशिवारा इलाके में उनके घर में सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ। नूर मालाबिका दास ने घर के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री के घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा'। रिपोर्ट्स के मुताबिक नूर की उम्र 37 वर्ष थी। वे पहले कतर एयरवेज में एयर होस्टेज थीं।
परिवार वालों से किया जा रहा संपर्क
तलाशी के दौरान पुलिस को घर में कुछ दवाईयां और अभिनेत्री का मोबाइल और डायरी मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार नूर का शव पोस्टमार्टम के लिए गोरेगांव स्थित अस्पताल ले जाया गया। उनके परिवारवालों से संपर्क किया गया, लेकिन फिलहाल कोई जानकारी इस संबंध में नहीं है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने शहर में लावारिस शवों के दाह संस्कार का काम संभालने वाली एक संस्था की मदद से रविवार 9 जून को अभिनेत्री का अंतिम संस्कार कर दिया।
इन वेब सीरीज में आईं नजर
मूल रूप से नूर मालाबिका असम की रहने वाली थीं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया था। इनमें 'सिसकियां', 'वॉकमैन', 'तीखी चटनी', 'जघन्या उपाय', 'चरमसुख', 'देखी अनदेखी', 'बैकरोड हलचल' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई 'द ट्रायल' में वह काजोल और जीशु सेनगुप्ता के साथ नजर आई थीं।
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉