कांग्रेस के मटका फोड़ के बाद अब बीजेपी का प्रदर्शन
नई दिल्ली । पानी की किल्लत को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध-प्रदर्शन के साथ ही इस मुद्दे पर भाजपा सांसद भी सरकार को घेरने में जुटे हैं। पेयजल संकट पर भाजपा आज दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के खिलाफ नजफगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले कल कांग्रेस ने कल जल संकट को लेकर मटका फोड़ प्रदर्शन किया था। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा दिल्ली में जल संकट का अगर कोई जिम्मेदार है तो वह अरविंद केजरीवाल और आप सरकार है। दिल्ली में जल संकट प्राकृतिक नहीं है। इनकी लापरवाही, पानी की चोरी, पानी की बर्बादी मूल कारण है जिसकी वजह से दिल्ली में जल संकट है। 10 साल से आप की सरकार है, 2024 तक हर घर जल का वादा अरविंद केजरीवाल ने किया था, उस वादे का क्या हुआ? दिल्ली के अंदर जल संकट हर पल गंभीर रूप ले रहा है। यमुना में जल स्तर नीचे जाने से पानी का उत्पादन कम हो रहा है। जिससे पानी की किल्लत पैदा हुई है। दिल्ली के लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं। दिल्ली दूसरे राज्यों से मिलने वाले पानी पर निर्भर है। इन सबके बीच आज दिल्ली के आप विधायक केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलने पहुंचे। हालांकि उनसे मुलाक़ात नहीं हुई है। आप विधायकों ने बताया कि हमने उनके आवास, कार्यालय और अन्य सभी माध्यमों से पत्र दे दिया है। आप विधायक राखी बिड़ला ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने कल मंत्री सीआर पाटिल को एक पत्र दिया और आज हमारा प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर गया लेकिन हमें जानकारी मिल रही है कि वह अपने आवास पर नहीं हैं। हम मंत्री से अनुरोध करना चाहते हैं कि दिल्ली में पानी की कमी के मुद्दे पर ध्यान दें।
तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, बलौदाबाजार में 4 लोगों की गई जान
‘दिव्य दरबार’ पर विराम, अब साधना और तप में समय बिताएंगे बाबा बागेश्वर
दमोह में सनसनीखेज हत्या, हथौड़े से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट
पारा चढ़ा, गुरुवार रहा सबसे गर्म दिन; अगले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
100वें जन्मदिवस पर सेवानिवृत्त डीजीपी एच.एम. जोशी का भव्य सम्मान
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
तेज रफ्तार बस पलटी, जशपुर में 5 यात्रियों की मौके पर मौत
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
केजरीवाल को झटका: दिल्ली विधानसभा ने लाइव स्ट्रीमिंग से किया इनकार