टीआरएस कॉलेज के बाद एक और कॉलेज की छात्रा ने किया डांस, वीडियो वायरल
रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा के गवर्नमेंट ठाकुर रणमत सिंह (TRS) कॉलेज की प्रिसिंपल अर्पिता अवस्थी ने छात्राओं के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें छात्राओं के वीडियो वायरल होने की खबर अभी ही मिली है कि इस तरह से लड़कियों के द्वारा रील बनाकर पोस्ट की गई है.
उन्होंने कहा कि इस चीज को बहुत गंभीरता से लेते हुए जो इन लड़कियों के फोटोग्राफ्स हैं उसका पूरा मिलान करके पता करेंगे कि किस क्लास की हैं ये लड़कियां और इन्होंने इस तरह की हरकत क्यों की है.
उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला हम अनुशासन समिति को देंगे. इस मामले में हम अभिभावकों को भी बुलवाएंगे और हम चाहेंगे कि इस तरह की लड़कियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. जिससे कि ये इस तरह की हरकतें कॉलेज में न करें क्योंकि हमलोगों ने बहुत मुश्किल से अपने कॉलेज में अनुशासन स्थापित किया है और इस तरह की घटनाओं से बहुत ही प्रतिकुल प्रभाव पड़ेगा.
प्रिसिंपल ने कहा कि हम चाहेंगे कि इनकी पहचान की जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में ब्लू और ब्लैक का कॉम्बिनेशन किसी भी कक्षा का नहीं है इसलिए पहले इस बात की तहकीकात करेंगे कि ये हमारे यहां की हैं या नहीं और यदि ये हमारे यहां की पाई जाती हैं तो कड़ी से कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई हम करेंगे.
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास