हर्षित राणा के साथ इन दो क्रिकेटरों पर भी गिरी बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली : हर्षित राणा मैदान पर अपनी हरकतों के लिए पहले भी सजा भुगत चुके है. लेकिन, DPL 2025 में उनके साथ ऐसा पहली बार हुआ है. यहां भी उन्हें अपने किए की सजा मिली है. सजा भुगतने वालों में वो अकेले नहीं हैं. बल्कि, उनके साथ दो और क्रिकेटर- कृष यादव और यजस शर्मा- भी हैं. दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में ये तीनों क्रिकेटर एक ही दिन, एक ही मैच में नपे हैं. बड़ी बात ये है कि कृष यादव और यजस शर्मा को मिली सजा हर्षित राणा से सीधे दोगुनी है.
हर्षित राणा, कृष यादव और यजस शर्मा को सजा
ये घटना 11 अगस्त को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच मुकाबले में घटी. इस मैच में तीनों खिलाड़ियों- हर्षित राणा, कृष यादव और यजस शर्मा- को कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. इस गलती की वजह से ही तीनों क्रिकेटरों पर दिल्ली प्रीमियर लीग के आयोजकों ने सजा के तौर पर जुर्माना ठोका है. सजा पाने वाले हर्षित राणा और यजस शर्मा नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स टीम का हिस्सा हैं. वहीं, कृष यादव वेस्ट दिल्ली लायंस टीम के सदस्य हैं.
कृष यादव और यजस शर्मा पर कितने का जुर्माना?
हर्षित राणा, कृष यादव और यजस शर्मा का गुनाह क्या रहा और उन पर सजा के तौर पर कितना-कितना जुर्माना लगाया गया, आइए जरा डिटेल में जानते हैं. कृष यादव और यजस शर्मा की बात करें तो इन दोनों क्रिकेटरों को DPL की आचार संहिता की धारा 2.3 के लेवल 1 के तहत दोषी पाया गया है. इसका मतलब उन्होंने आक्रामक या अश्लील जेस्चर का इस्तेमाल किया. खिलाड़ियों ने मैच रेफरी के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद दोनों क्रिकेटरों की मैच फीस में 20-20 प्रतिशत की कटौती की गई है.
हर्षित राणा पर क्यों लगा जुर्माना?
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान हर्षित राणा को DPL की आचार संहिता की धारा 2.5 के लेवल 1 के तहत दोषी पाया गया है. इसका मतलब ऐसी भाषा या शब्द के इस्तेमाल से है, जिससे मैच में किसी खिलाड़ी का अपमान हुआ हो. हर्षित राणा ने भी मैच रेफरी के सामने अपना गुनाह कबूल किया है. और, उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान