आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी अमरावती - चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। नायडू तेदेपा, भाजपा और जनसेना के विधायकों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में तीन राजधानियों की आड़ में कोई खेल नहीं होगा। हमारी राजधानी अमरावती है। अमरावती राजधानी है।राज्य के बंटवारे के बाद चंद्रबाबू नायडू पहले मुख्यमंत्री बने।हालांकि, नायडू के इस विचार को उस समय झटका लगा जब 2019 में उन्होंने सत्ता खो दी और वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी ने शानदार जीत हासिल की। फिर रेड्डी ने अमरावती शहर की योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया और तीन राजधानियों का एक नया विचार सामने रखा, जिसे नायडू ने अब एकमात्र राजधानी रखने के फैसले के साथ बदल दिया है।
पश्चिम एशिया तनाव के बीच राहत, खाड़ी देशों में फंसे लोग भारत लौटना शुरू
पश्चिम एशिया में युद्ध तेज, ईरान पर सबसे बड़े हमले की आशंका
रामनगरी अयोध्या में राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी, श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना कार्यक्रम
बिहार में बड़ा राजनीतिक संकेत, निशांत कुमार की JDU में एंट्री तय
काठमांडू के मेयर से पीएम पद तक का सफर, बालेन शाह की राजनीति में तेजी से बढ़ती पकड़
गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम बदले, अब तय समय के बाद ही कर सकेंगे बुकिंग
इंदौर के अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में हासिल की यूपीएससी में सफलता
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम, भारत-जापान साझेदारी मजबूत
नर्मदापुरम सबसे गर्म: प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान नर्मदापुरम में रिकॉर्ड हुआ।