अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा 19 दिसंबर से होगी शुरू
बिलासपुर । अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच हवाई सेवा 19 दिसंबर से आरंभ होने जा रही है। फ्लाई बिग एयरलाइन की यह सेवा सप्ताह में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। इस पहल से अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच छह घंटे का सफर अब केवल एक घंटे में तय किया जा सकेगा। फ्लाइट की समय सारणी घोषित कर दी गई है। फ्लाइट अंबिकापुर से दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी और बिलासपुर में 13:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट बिलासपुर से 14:10 बजे उड़ान भरेगी और 15:05 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ का चौथा एयरपोर्ट, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद हवाई सेवा से जुड़ गया है। इससे पहले यहां से कोई नियमित विमान सेवा उपलब्ध नहीं थी। अब यह सेवा अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच यात्रियों की सुविधा और समय की बचत के उद्देश्य से प्रारंभ हो रही है। यह सेवा क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास में भी अहम योगदान देगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव