बेबी केयर सेंटर अग्निकांड में एक और नवजात की हुई मौत
दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में आग लगने के बाद जीटीबी में रेफर एक नवजात की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्चा आग की चपेट में नहीं आया था। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने श्रम विभाग की रिपोर्ट वापस लौटा दी है। विभाग ने दिल्ली पुलिस को गोलमोल जवाब दिया था।
विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल में 25 मई की रात आग लग गई थी। इस आग की चपेट में आने व दम घुटने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। हालांकि, इनमें से एक बच्चे की मौत आग लगने से पहले ही हो गई थी। पांच बच्चे को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से न्यू अशोक नगर में रहने वाले नवजात की शुक्रवार सुबह छह बजे मौत हो गई है। शाहदरा जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस ने वापस लौटा दी है। दिल्ली पुलिस ने श्रम विभाग से आग के कारणों को पूछा था।
अमेरिकी कार्रवाई से हड़कंप, ईरान के ड्रोन कैरियर जहाज में लगी आग
एयरलाइन यात्रियों को झटका, दुबई से मुंबई के लिए सामान्य से कई गुना महंगे टिकट।
आयकर विभाग का बड़ा खुलासा: 51 किलो गोल्ड का मालिक निकला Saurabh Sharma
पूर्व विधायक की टिप्पणी से बवाल: होली को बताया घिनौना, हिरण्यकश्यप और भगवान विष्णु पर भी बयान
रंजिश का बदला: पेट्रोल डालकर जला दी बाइक, आरोपी की तलाश जारी 🔥