चोट के बाद अनुराग डोभाल का कमबैक प्लान, फैंस से मांगी राय
पारिवारिक विवाद के बाद यूट्यूबर यूके राइडर अनुराग डोभाल का कार एक्सीडेंट हुआ था। इलाज के दौरान कई बार अनुराग की तबीयत बिगड़ी लेकिन अब वह ठीक हो गए हैं। यूके राइडर उर्फ अनुराग डोभाल ने अपनी सेहत को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है।
अनुराग ने दिखाए अपनी चोट के निशान
गुरुवार को अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उन्होंने अपनी कमर को दिखाया, जिस पर बड़ा सा टांका लगा हुआ था और हादसे के दौरान आई खरोंच के निशान भी साफ नजर आ रहे थे।
कमबैक को लेकर लोगों से मांगी सलाह
एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में अनुराग ने एक पोल की तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने लोगों से पूछा, ‘नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?’ इस पोल के दो ऑप्शन थे। पहला - हां अपने व्लॉग्स और इंस्टा फिर से शुरु करो, और दूसरा - जैसा आपको सही लगे।
क्यों हुआ था अनुराग और परिवार के बीच विवाद
यूट्यूबर अनुराग ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि पत्नी रितिका उसे छोड़कर चली गई है। इसलिए वह सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहे हैं। अपनी वीडियो में अनुराग ने कहा था, ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं।मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं? इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। 5 दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।'
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए। कुछ लोगों ने अनुराग की हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा तो कुछ लोगों ने उनको सपोर्ट किया।
लाइव स्ट्रीम के दौरान हुआ एक्सीडेंट
अनुराग डोभाल परिवार के साथ हुए विवाद के बार लाइव स्ट्रीम करते हुए कार चला रहे थे। इस दौरान ही यूट्यूबर का एक्सीडेंट हाे गया। इसके बाद कई लोग उसके सपाेर्ट में उतर आए हैं। लेकिन अनुराग के भाई कलम ने अलग ही कहानी सोशल मीडिया पर बताई, उसने अनुराग को ही दोषी ठहराया, खराब व्यवहार का जिक्र सबके सामने किया।
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज
गहरी खुदाई, बड़ी लापरवाही: सेक्टर-73 में निर्माणाधीन मॉल की साइट पर धंसी जमीन।