करियर को दें नई दिशा: MTech में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि 8 जुलाई
नवा रायपुर स्थित ट्रिपलआईटी में एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में एमटेक प्रोग्राम में प्रवेेश के लिए 8 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
IIIT Raipur: 50 प्रतिशत सीटों में प्रवेश
कंप्यूटर साइंस में 20 सीटें हैं जिनमें डाटा साइंस एंड आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स में भी 20 सीटें हैं जिनमें स्पेशलाइजेशन में कम्यूनिकेशन एंड सिग्नल प्रोसेसिंग और वीएलएसआई एंड एम्बडेड सिस्टम शामिल है। सभी सीटों में ऑल इंडिया कोटे में 35 प्रतिशत, एनटीपीसी कोटा में 15 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ स्टेट कोटे के अंतर्गत 50 प्रतिशत सीटों में प्रवेश दिया जाएगा।
ट्रिपलआईटी की वेबसाइट
प्रवेश के लिए पहले राउंड सलेक्शन लिस्ट 10 जुलाई को जारी की जाएगी। इस दौरान 16 जुलाई को नॉन गेट कैंडिडेट के लिए इंटरनल एग्जाम भी होगा। प्रवेश चयन की दूसरी लिस्ट 18 और तीसरी लिस्ट 29 जुलाई को जारी की जाएगी। अधिक जानकारी ट्रिपलआईटी की वेबसाइट से ली जा सकती है।
नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने की खबर पर भूपेश बघेल ने मांगी जवाबदेही
ईरान से भारतीयों के सुरक्षित निकास पर जयशंकर ने आर्मेनिया को धन्यवाद
दुर्ग में अफीम तस्करी का नया खुलासा, पुलिस ने दो और गिरफ्तारियां की
शहर में ट्रैफिक जाम से निजात, पिगडंबर में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण
शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया, 12वीं का पेपर लीक नहीं हुआ
दो गर्लफ्रेंड छोड़कर नाइजीरिया भागा युवक, वापस आने पर पुलिस ने डिपोर्ट किया
विवादित फतवा, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कहा: मुफ्ती खुद 420
PM मोदी से मुलाकात में CM मोहन यादव ने कृषि कल्याण वर्ष की प्रगति साझा की
70 खोपड़ियों के साथ रहने वाली मां काली नंद गिरी कौन हैं? जानें पूरी कहानी