अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट से मांगी व्यक्तिगत पेशी से छूट
नई दिल्ली । ईडी और केजरीवाल के बीच चल रहे विवाद पर सेशन कोर्ट में सुनावई हुई। जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, केजरीवाल के वकील ने शिकायत को वैध नहीं बताया है। आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में ईडी की शिकायत पर जारी समन को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से जारी याचिका में कहा गया था कि उन्हें मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने व्यक्तिगत पेशी से छूट दी जाए। जिसपर सुनवाई करते हुए सेशन कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस पर अपना फैसला कोर्ट 2 बजे के बाद सुनाएगी। बता दें अरविंद केजरीवाल ने अब तक ईडी के 8 समन खारिज कर दिए हैं जिसको लेकर ई़डी ने सेशन कोर्ट में शिकायत की थी। ईडी ने दो बार राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख कर समन की तामील नहीं करने पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ईडी की शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट की एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर 16 मार्च को कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल के वकील ने मैजिस्ट्रेट कोर्ट के दोनों समन को सेशन कोर्ट में चुनौती देते हुए दलील दी कि अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन का उचित जवाब दिया था। मामले में दोष सिद्ध होने की स्थिति में अधिकतम 1 माह की साधारण कैद और 500 रुपए का जुर्माने का प्राविधान है। ऐसे में मुख्यमंत्री को खुद पेश होने से छूट दी जाए। वकील के जरिए उनका पक्ष स्वीकार किया जाए। अरविंद केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता और राजीव मोहन ने कोर्ट में दलील दी कि ईडी के जांच अधिकारी जोगिंदर ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजा था लेकिन तामील ना करने के आरोपों में शिकायत अन्य अधिकारी संदीप ने कराई, ऐसे में शिकायत वैध नहीं है। ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल राजू वीडियो ने कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में हिस्सा लिया और अरविंद केजरीवाल के वकीलों की दलीलों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भले ही आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन वो खुदको कानून से ऊपर मानते हैं। ईडी और कोर्ट के सामने पेश होने से ज्यादा वो उद्घाटन और राजनीतिक कार्यक्रमों को तरजीह देते हैं ऐसे में उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट नहीं देनी चाहिए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव