महाराष्ट्र में बस कंडक्टरों पर हमले, सरकार ने कड़े कदम उठाने की घोषणा की
कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच बस विवाद जोर पकड़ रहा है। इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। साथ ही दोनों राज्यों के बीच इस वक्त बस सेवाएं ठप पड़ी हैं। ये राज्य एक दूसरे के स्टेट में बस सेवाएं नहीं भेज रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री ने प्रताप सरनाईक राज्य परिवहन निगम (MSRTC) में मार्शल तैनात करने की बात कही है।
परिवहन मंत्री ने कहा है, 'मराठी हमारा गौरव है और हमें अपने यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। महाराष्ट्र को अपने आप पर गर्व है। अगर पड़ोसी राज्य के लोग हमारे लोगों को धमकाते हैं तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।'
कैबिनेट की बैठक में होगी चर्चा
उन्होंने आगे कहा- इस मुद्दे पर राज्य कैबिनेट की बैठक में भी चर्चा की जाएगी। दोनों राज्यों के बीच बस सेवा टर्मिनेट होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी कर्नाटक के अधिकारियों से बात कर रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने इस मामले में कहा बस यात्रियों को सुरक्षा देना कर्नाटक सरकार की भी जिम्मेदारी है। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो महाराष्ट्र सरकार सुरक्षा देगी।
वहीं, कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा- कंडक्टर पर हमला करने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई होगी। कंडक्टर के खिलाफ POCSO मामले में दर्ज केस वापस लेने के लिए गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर से चर्चा करेंगे।
पीड़ित परिवार ने शेयर किया वीडियो
पीड़िता के परिवार के लोगों ने एक वीडियो साझा कर उन्होंने मामला वापस लेने का फैसला किया है। इसके साथ उन्होंने इस मामले को बढ़ाना बंद करने का अनुरोध किया है जो कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच भाषा का मुद्दा बन गया है
विरोध प्रदर्शनों के बीच अब इस बच्ची की तरफ से बड़ा यू-टर्न लिया गया है। बच्ची की शिकायत पर कर्नाटक के बस कंडक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। अब उसके पिता का कहना है कि वो अपनी शिकायत वापस लेने जा रहे हैं।
क्या था मामला?
पिछले सप्ताह भाषा को लेकर बेलगावी टिकट विवाद में बस कंडक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई गई थी। लड़की ने मंगलवार को शिकायत वापस लेने की मांग की। उसके माता-पिता ने जोर देकर कहा कि वे भी कन्नड़ के प्रशंसक हैं ताकि सीमा पार भड़के विवाद को कम किया जा सके। दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के बस कंडक्टर ने टिकट लेते वक्त बच्ची से कन्नड़ में बोलने का अनुरोध किया था।
अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
भगवान विष्णु का मोहिनी स्वरूप: समुद्र मंथन की कथा और एकादशी व्रत का महत्व
सफलता का मंत्र: पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से आती है वैचारिक स्पष्टता और ऊर्जा
विज्ञान के परे विश्वास: पानी में नहीं डूबता यह भारी पत्थर, श्रद्धालु मानते हैं साक्षात चमत्कार
अक्षय तृतीया आज: खरीदारी का महामुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी