भिलाई में शिवलिंग और त्रिशूल तोडऩे का प्रयास, बजरंगियों ने दर्ज कराई शिकायत
भिलाई । जामुल नगर पालिका परिषद् के अंतर्गत एसीसी चौक के पास बटकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग व त्रिशूल तोडऩे का मामला सामने आया है। शराब के नशे में युवक ने तोडऩे का प्रयास किया। इस दौरान किसी ने देखा तो वह भाग गया। घटना की जानकारी के मिलने के बाद बजरंग दर्ल ने जामुल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जामुल एसीसी चौक वार्ड स्थित बटकेश्वर महादेव मंदिर के चबूतरे में शिवलिंग की स्थापना की गई है। उसी में नंदी और शिव का त्रिशूल लगा हुआ है। बुधवार की रात को एक व्यक्ति ने देखा कि मोहल्ले का रहने वाला एक समुदाय विशेश का युवक शिवलिंग और त्रिशूल को तोडऩे का प्रयास कर रहा है। जैसे ही उसने लोगों को देखा तो वो वहां से भाग गया। जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों जामुल थाने जाकर मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी नशे में था और इस दौरान उसने शिवलिंग व त्रिशूल तोडऩे का प्रयास किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ