अजरुद्दीन को हो रहा क्रिेकेट खेलने का अफसोस
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे मोहम्मद अजरुद्दीन आजकर बेहद नाराज है और इसका कारण हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) का एक फैसला है जिसमे राजीव गांधी स्टेडियम में उनके नाम से बने स्टैंड को हटाने की बात कही गयी है। अजहरुद्दीन ने इसे अपना अपमान बताते हुए अदालत का भी दरवाजा खटखटाने की बात कही है। उन्होंने इस मामले में बीसीसीआई से भी हैदराबाद संघ पर दबाव डालने की अपील भी की है। अजरुद्दीन को अब इस बात का भी अफसोस है कि उन्होंने क्रिकेट क्यों खेला हालांकि वह आज जो कुछ भी हैं क्रिकेट के बल पर ही हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने आदेश दिया है कि शहर के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के नॉर्थ पवैलियन स्टैंड से मोहम्मद अजरुद्दीन का नाम हटाए। यह आदेश एचसीएक के एथिक्स ऑफिसर और लोकपाल जस्टिस (रिटायर्ड) वी ईश्वरैया ने दिया है।
इसमें लोकपाल ईश्वरैया ने अपने आदेश में एचसीए को न सिर्फ स्टैंड से अजरुद्दीन का नाम हटाने को कहा है बल्कि स्टेडियम के टिकटों से भी उनका नाम हटाने को कहा है। उन्होंने एचसएी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि आगे से किसी भी टिकट पर अजहरुद्दीन का नाम नहीं होना चाहिए।
ऐसे में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल के होने वाले मैचों में भी टिकट पर अजहर का नाम नहीं रहेगा।
अजहरुद्दीन एचसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बिना तय प्रक्रिया का पालन किए अपने पक्ष में फैसले लिए। जस्टिस ईश्वरैया ने अपने आदेश में कहा है कि यह मामला पूरी तरह से हितों के टकराव का है। उन्होंने अजहर के खिलाफ शिकायत को सही पाया है।
एचसीए के लोकपाल को लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब की तरफ से एक औपचारिक शिकायत मिली थी। शिकायत में गंभीर आरोप लगाया गया था कि एचसीए का अध्यक्ष रहते अजहर ने निष्पक्षता के सिद्धांत को पीछे करते हुए अपने फायदा के फैसले लिए। क्लब ने नॉर्थ पवैलियन से अजहरुद्दीन के नाम को हटाकर उसे वीवीएस लक्ष्मण के सम्मान में उनके नाम पर रखने की भी गुहार लगाई है। अजहर पर हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के नॉर्थ स्टैंड से वीवीएस लक्ष्मण का नाम हटाकर उस पर अपना नाम लिखवाने का भी आरोप है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ