बांग्लादेश T20 टीम को मिला नया कप्तान, लिटन दास संभालेंगे कमान
Liton Das: भारत में T20 लीग IPL 2025 जारी है. इसके 18वें सीजन में फिलहाल लीग स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें 2 टीमें बाहर हो चुकी हैं. वहीं 8 टीमें प्लेऑफ की रेस के लिए मेहनत कर रही हैं. इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट टीम का कप्तान बदल गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 4 मई को इसकी घोषणा की. बोर्ड ने बताया कि अब से लिटन T20 टीम के कप्तान होंगे. वो 2026 में भारत की मेजबानी में होने वाले T20 वर्ल्ड कप तक इस पद को संभालेंगे. उन्होंने नजमुल हसन शांतो की जगह ली है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत की में कप्तानी छोड़ी थी. वहीं ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज को उपकप्तान बनाया गया है.
भारत को देंगे चुनौती
लिटन दास यूएई के खिलाफ होने वाले 2 मैचों की T20 सीरीज से अपनी शुरुआत करेंगे, जो 17 से 19 मई के बीच खेली जाएगी. इसके बाद 25 मई से 3 जून तक वो 5 मैचों की T20 सीरीज में पाकिस्तान का सामना करेंगे. फिर लिटन दास जून में भारत को चुनौती देंगे. इस साल अगस्त के महीने टीम इंडिया बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी, जहां उसे 3-3 मैचों की वनडे और T20 सीरीज खेलना है. T20 सीरीज में लिटन दास के सामने टीम इंडिया के तौर पर एक बड़ी चुनौती होगी. इससे पहले लिटन दास बांग्लादेश के लिए सभी फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं. उनकी अगुआई में बांग्लादेश ने 11 मैच खेले हैं, जहां 4 में उन्हें हार मिली है. उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर टीम की कमान संभाली थी. उनके नेतृत्व में बांग्लादेश ने 3-0 से सीरीज अपने नाम किया था.
PSL से हुए थे बाहर
हाल ही में लिटन दास ने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए हाल ही में अपनी नेशनल टीम से बाहर रहने का फैसला किया था. लेकिन ट्रेनिंग के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग से बाहर होना पड़ा था. बता दें, लिटन दास को कराची किंग्स की टीम ने इस साल सिल्वर कैटेगरी में चुना था. लिटन ने कराची किंग्स एक बयान में कहा, "दुर्भाग्य से मैं इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन सका, हालांकि मैं वास्तव में इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा था. बस मेरी बदकिस्मती है". अब उनकी चोट ठीक हो गई है. इसलिए यूएई के खिलाफ 16 सदस्यीय स्क्वॉड के लिए उन्हें चुना गया है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ