31 दिसंबर से पहले 10 दिन बंद रहेंगे बैंक
मुंबई। इस महीने के बाकी दिनों में बैंक की शाखाएं कुल 10 दिन तक बंद रहेंगी। छुट्टियों के दौरान बैंक की फिजिकल ब्रांचेस बंद रहने से ग्राहकों के ऑफलाइन बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग फैसिलिटी जैसे नेट बैंकिंग, एनईएफटी और अन्य डिजिटल ट्रांजेक्शन बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगे। इसके अलावा बैंक ग्राहकों को यह भी समझना चाहिए कि बैंक हॉलिडे राज्य, जिले और क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।
आरबीआई बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार दिसंबर 2024 में बैंक छुट्टियां इस प्रकार हैं:-
- 18 दिसंबर: यू सोसो थाम पुण्यतिथि (मेघालय)
- 19 दिसंबर: गोवा लिबरेशन डे
- 24 दिसंबर: क्रिसमस ईव (मिज़ोरम, नागालैंड, मेघालय)
- 25 दिसंबर: क्रिसमस (पैन-इंडिया)
- 26 दिसंबर: क्रिसमस (मिज़ोरम, नागालैंड, मेघालय)
- 27 दिसंबर: क्रिसमस (नागालैंड)
- 30 दिसंबर: यू कियांग नांगबह (मेघालय)
- 31 दिसंबर: न्यू ईयर ईव/नामसोंग (मिज़ोरम और सिक्किम)
- साथ ही, सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे। इसके अलावा, हर रविवार को बैंक अवकाश रहेगा।
डिजिटल बैंकिंग छुट्टियों पर भी रहेगी चालू
दिसंबर 2024 में कई दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे यूपीआई, आईएमपीएस, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स ग्राहकों के लिए चालू रहेंगी। आप चेक बुक ऑर्डर करने, बिल भरने, मोबाइल रिचार्ज करने, पैसे ट्रांसफर करने और होटल व ट्रैवल टिकट बुक करने जैसे काम आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं।
भारतियों की ऑस्कर पर जीत, ‘द गोल्डन बॉय’ ट्रॉफी अपने नाम करने वाले कलाकार
अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर आएगा ‘AA22xA6’ का धमाकेदार टीजर
‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ फ्लॉप की ओर
पुण्यतिथि पर मां को याद कर भावुक हुए राजकुमार राव, शेयर किया भावुक संदेश
पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी की तैयारी अधूरी
मैहर में बड़ा हादसा टला, बस में आग लगते ही यात्रियों ने लगाई छलांग
निजी जिंदगी के बाद अब फिल्म को लेकर चर्चा में पलाश मुछाल
कोर्ट रूम तक भ्रूण पहुंचने से मचा हड़कंप, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
सफर से पहले पढ़ लें खबर! भोपाल से जाने वाली इन ट्रेनों को किया गया रद्द