बिहार चुनाव से पहले जदयू में अनंत सिंह की एंट्री की अटकलें तेज
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल होने की अटकलें जोरों पर हैं। पिछले दिनों उन्होंने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ मोकामा में रोड शो किया और इसके बाद पटना में मंत्री अशोक चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। यही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी निजी मुलाकात की, जिससे राजनीतिक चर्चाओं को और बल मिला है। अनंत सिंह की जदयू में संभावित वापसी पर चर्चाएं इसलिए भी खास हैं क्योंकि उनकी पत्नी नीलम देवी फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की विधायक हैं। हालांकि, पिछले साल विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान नीलम देवी ने जदयू के पक्ष में मतदान कर सियासी संकेत दे दिए थे। जदयू के अंदर अनंत सिंह को लेकर मतभेद उभरने लगे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार ने उनकी संभावित एंट्री का विरोध करते हुए कहा कि अनंत सिंह की आपराधिक छवि पार्टी की साख को नुकसान पहुंचा सकती है। नीरज कुमार खुद मोकामा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि अनंत सिंह पहले भी नीतीश कुमार पर चुनावी टिकट बेचने जैसे गंभीर आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में उनका पार्टी में शामिल होना जदयू के लिए एक राजनीतिक जोखिम भी बन सकता है। बहरहाल, अनंत सिंह की जदयू में एंट्री पर अंतिम फैसला आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा, लेकिन इससे पहले ही पार्टी में अंदरूनी संघर्ष सामने आने लगा है।
अहमदाबाद में महामुकाबला: सैंटनर की रणनीति, क्या भारत को मनोवैज्ञानिक चुनौती?
धरने के दौरान ममता बनर्जी का तीखा बयान, दिल्ली सरकार पर साधा निशाना
खारकीव मिसाइल हमले पर जेलेंस्की का बयान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
दर्दनाक सड़क हादसा: सेना के ट्रक से टकराई कार, हवलदार की मौत
UPSC 2025 में 301वीं रैंक पर दो नाम, आकांक्षा सिंह को लेकर मचा कन्फ्यूजन
पीएम की रैली को लेकर बंगाल में सियासी हलचल, ब्रिगेड मैदान में तैयारियां तेज
पश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर प्रभाव, रिपोर्ट में महंगाई और तेल कीमतों का जिक्र
टी20 विश्वकप फाइनल: प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव, कुलदीप की दावेदारी मजबूत
मजदूरों ने रखीं कई मांगें, आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में हड़ताल