तेलंगाना में बीआरएस को बड़ा झटका, छह विधायक कांग्रेस में हुए शामिल
तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को एक बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को बीआरएस के छह एमएलसी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। पिछले साल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही बीआरएस के एमएलसी के पार्टी छोड़ने क सिलसिला जारी है।कांग्रेस में शामिल होने वाले छह एमएलसी में दांडे विट्ठल, भानु प्रसाद राव, एम एस प्रभाकर, बोग्गरापु दयानंद, येग्गे मल्लेशम और बसवाराजू सरैया शामिल हैं। सीएम रेवंत रेड्डी, तेलंगाना में एआईसीसी प्रभारी दीपा दासमुंशी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में बीआरएस के एमएलसी कांग्रेस में शामिल हुए।तेलंगाना विधान परिषद वेबसाइट के अनुसार, बीआरएस के पास 25 सदस्य, जबकि कांग्रेस के पास चार सदस्य हैं। 40 सदस्यीय सदन में दो सीटें खाली हैं। वहीं, चार नामित एमएलसी विधायक, एआईएमआईएम के दो सदस्य, भाजपा, पीआरटीयू के एक-एक और एक निर्दलीय सदस्य हैं। सीएम रेवंत रेड्डी के दिल्ली के दो दिवसीय दौरे से वापस आने के बाद ही बीआरएस विएमएलसी कांग्रेस में शामिल हुए।
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
केजरीवाल को झटका: दिल्ली विधानसभा ने लाइव स्ट्रीमिंग से किया इनकार
ऊर्जा संकट के बीच बड़ा फैसला: United States की मंजूरी से India जारी रखेगा Russia से तेल आयात
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
ईरान तनाव का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द; लौटे यात्रियों ने सरकार को सराहा
बसपा ने दिया ‘लखनऊ चलो’ का नारा, कांशीराम जयंती पर जुटेगा कार्यकर्ताओं का सैलाब
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल