सुकमा में नक्सलवाद को बड़ा झटका, 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुकमा में एक्टिव 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इनमें से कई नक्सलियों के सिर पर लाखों के इनाम थे। इस लिस्ट में 16 लाख की इनामी नक्सली दंपत्ति का नाम भी शामिल है।
22 नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सुकमा प्रशासन से सामने आत्म समर्पण किया है। इस दौरान एसपी किरण चव्हाण, साआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
40 लाख तक का इनाम
जानकारी के अनुसार 22 नक्सलियों पर कुल मिलाकर 40 लाख रुपए तक का इनाम रखा गया था। इनमें एक नक्सली दंपत्ति के सिर पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। वहीं, 2 नक्सलियों के सिर पर 5-5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी।
पुलिस ने चलाया था ऑपरेशन
नक्सलियों के सरेंडर का वीडियो साझा किया है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में 9 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं। नक्सलियों के खिलाफ सुकमा में ऑपरेशन चलाया गया था। इस ऑपरेशन में सुकमा के अलावा जगदलपुर के डीआईजी ऑफिस समेत कई सीआरपीएफ बटालियनों ने हिस्सा लिया था। पुलिस का यह ऑपरेशन कामयाब रहा और 22 नक्सलियों ने नक्सलवाद को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है।
अब आगे क्या होगा?
22 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सभी नक्सलियों को कौशल विकास योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। आत्म समर्पण नीति के तहत नक्सलियों को लाभ दिया जाएगा। यह सभी नक्सली अलग-अलग गैंग के हैं।
विपक्ष पर बढ़त बनाने के लिए जमीनी अभियान की शुरुआत
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत
गोरखा नेताओं की रणनीतिक बैठक, पुरानी मांग को फिर मिली हवा
सदी पुरानी मान्यता के चलते नहीं जलाई जाती होलिका
प्रदेश में नियमों की अनदेखी, अवैध निर्माण पर CAG का खुलासा
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
किसानों के मुद्दे पर आक्रामक हुए जीतू पटवारी, सीएम को लिखी चिट्ठी
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई निगरानी
जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद, निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज