दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बड़ी खबर
नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर जाने के लिए यात्रियों के लिए चेक-इन व्यवस्था का विस्तार किया है। पहले एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर घरेलू यात्रियों के लिए चेक-इन व्यवस्था की सुविधा दी जाती थी, लेकिन अब यह अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर इन यात्रियों के लिए चेक-इन की व्यवस्था दी जाएगी। डीएमआरसी ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। मेट्रो स्टेशनों पर चेक-इन काउंटर जून के पहले सप्ताह में चालू हो गए। पहले केवल घरेलू यात्रियों के लिए चेक-इन और बैगेज-ड्रॉप सेवा दी जा रही थी। अब एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के अंतरराष्ट्रियों यात्रियों को यह सुविधा दी जाएगी। डीएमआरसी ने अन्य एयरलाइंस से भी यह सुविधा अपने यात्रियों को उपलब्ध कराने के लिए भी आमंत्रित किया है। डीएमआरसी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य आईजीआई एयरपोर्ट से प्रस्थान करने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यात्री सुविधा को बढ़ाना और यात्रा प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के सहयोग से डीएमआरसी दिल्ली के इन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए चेक-इन की सुविधा आसान करने के लिए इस सेवा का विस्तार कर रहा है।
लखनऊ में डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भर गया था धुआं
‘पहले ही क्यों नहीं लिया फैसला’, सेलिना जेटली ने साझा की अपनी कहानी
फाइनल मुकाबले में भारत के पास अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका
बिलासपुर में शराबी युवकों का हंगामा, पुलिस टीम को बनाया निशाना
आसिम मुनीर की सऊदी रक्षा मंत्री से मुलाकात, क्षेत्रीय सुरक्षा पर मंथन
यूके राइडर से जुड़ा नया विवाद, भाई ने लगाए गंभीर आरोप
पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव, अमेरिका-इस्राइल गठजोड़ हुआ मजबूत
फिल्म को लेकर छिड़ी बहस, राहुल गांधी के तंज पर आया जवाब
बंद कार में मिली दो भाइयों की लाश, 10 घंटे से सड़क किनारे खड़ी थी गाड़ी
3000 ठिकानों पर हमले का दावा, अमेरिका ने तेज किया ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’