टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका, एक्टर मुकुल देव का निधन
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। फेमस टीवी एक्टर मुकुल देव का निधन हो गया है। इस खबर के आते ही इंडस्ट्री में इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जाता है कि मुकुल देव का निधन दिल्ली में हुआ है। एक्टर के दोस्तों ने बताया है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। मुकुल देव के अचानक निधन से उनके फैंस भी काफी ज्यादा शॉक्ड हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
ICU में भर्ती थे मुकुल देव
रिपोर्ट के मुताबिक, मुकुल देव कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। विंदू दारा सिंह ने एक्टर की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मुकुल देव को अब बड़े पर्दे पर नहीं देखा जा सकेगा।
सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
एक्टर विंदू दारा सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए मुकुल देव को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें विंदू और मुकुल देव दोनों नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘शांति से आराम करो मेरे भाई #मुकुलदेव… आपके साथ बिताया गया समय हमेशा संजोकर रखा जाएगा और #SonOfSardaar2 आपका अंतिम गीत होगा, जहां आप दर्शकों के बीच खुशी और आनंद फैलाएंगे और उन्हें हंसाते हुए लोटपोट कर देंगे!’
सलमान खान के रह चुके को-एक्टर
मुकुल देव ने अपने करियर में कई टीवी शो, फिल्में और म्यूजिक एल्बम की हैं। यही नहीं वह कुछ क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर चुके थे। मुकुल देव की यादगार फिल्मों में ‘दस्तक’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘आर राजकुमार’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा मुकुल देव सलमान खान के को-एक्टर भी रह चुके हैं। वह फिल्म ‘जय हो’ में नजर आए थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान