बिड़ला समूह भी 100 बिलियन डॉलर क्लब में हुआ शामिल
मुंबई । आदित्य बिड़ला समूह का नाम भारत के उन बडे कारपोरेट घरानों में शामिल हो गया है जिसमें पहले से टाटा, अंबानी और अडानी जैसे नाम पहले से शामिल हैं। बिड़ला समूह की विभिन्न लिस्टेड कंपनियों के शेयरों ने हाल के दिनों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसका फायदा बिड़ला समूह को हुआ है और उसने शानदार मील का पत्थर हासिल कर लिया है। दरअसल समूह की कंपनियों के शेयरों के लगातार अच्छे प्रदर्शन से ग्रुप का ओवरऑल मार्केट कैप अब 100 बिलियन डॉलर के पार निकल गया है। पहले से 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा एमकैप वाले कारोबारी समूहों में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह, टाटा समूह, गौतम अडानी के अडानी समूह आदि का नाम शामिल है। अब बिड़ला समूह भी इसमें शामिल हो गया है। शेयर बाजार पर आदित्य बिड़ला समूह की अभी 11 कंपनियां लिस्टेड हैं। उनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला कैपिटल, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, वोडाफोन आइडिया, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, टीसीएनएस क्लॉथिंग, आदित्य बिड़ला मनी, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, सेंचुरी एन्का, पिलानी इन्वेस्टमेंट शामिल हैं। सभी 11 लिस्टेड कंपनियों का सम्मिलित मार्केट कैप अब 8.51 लाख करोड़ रुपए यानी 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है। समूह की कंपनियों में सबसे ज्यादा मार्केट कैप अल्ट्राटेक सीमेंट का है। इसकी वैल्यू अभी 35.54 बिलियन डॉलर है। 19.63 बिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ ग्रासिम इंडस्ट्रीज दूसरे स्थान पर है। इसी तरह 18.20 बिलियन डॉलर के साथ हिंडाल्को तीसरे नंबर पर, 12.08 बिलियन डॉलर के साथ वोडाफोन आइडिया चौथे नंबर पर और 7.15 बिलियन डॉलर के साथ आदित्य बिड़ला कैपिटल पांचवें नंबर पर है।समूह की वैल्यू बढ़ाने में ग्रासिम का अहम योगदान रहा है। इसका मार्केट कैप बीते 3 साल में डबल हो गया है। आदित्य बिड़ला कैपिटल का एमकैप भी 3 साल में डबल हुआ है। सेंचुरी टेक्सटाइल का एमकैप साल भर में ट्रिपल हो गया है। आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का मार्केट कैप साल भर में डेढ़ गुना हो गया है। वैल्यू के हिसाब से सबसे बड़ी कंपनी अल्ट्राटेक के मार्केट कैप में इस साल अब तक 2.6 फीसदी की गिरावट आई है।
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
मौसम ने बदली करवट, प्रदेश में गर्मी का असर; बुंदेलखंड में पारा 35+
विवाद के बाद प्रेमी बना हैवान, लिव-इन में रह रही महिला को ट्रेन से फेंका
प्रदेश अध्यक्ष बोले—कांग्रेस से आए योग्य नेताओं को पार्टी में मिलेगा उचित स्थान
लिव-इन में रह रही महिला की दर्दनाक मौत, प्रेमी ने ट्रेन से फेंककर उतारा मौत के घाट
Ind vs Eng: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने जमकर सराहा; सेलेब्स ने मनाया जश्न
यूपी के गांव में अनोखा मामला, दो मुंह-पांच पैर वाली बछिया को देखने लगी लोगों की भीड़
Madhya Pradesh में ईंधन आपूर्ति पर सख्ती, Mohan Yadav करेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG की निगहबानी ⛽