भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने प्रचार का निकाला अनोखा तरीका
केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं। यहां से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर चुनाव मैदान में हैं। राजीव चंद्रशेखर का मुकाबला वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर और एलडीएफ उम्मीदवार पी. रवींद्रन से है। इस सीट पर मुकाबला रोमांचक है और सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में पूरा जो लगा रहे हैं ताकि मतदाताओं को अपने पक्ष में कर सकें। भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने प्रचार का अनोखा तरीका निकाला है। दरअसल वह आज प्रसाला से तिरुवनंतपुरम के बीच चलने वाली ट्रेन में सफर कर रहे हैं, जिसमें वे लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं जानने का प्रयास करेंगे।
राजीव चंद्रशेखर ने ट्रेन में चुनाव प्रचार की वजह बताते हुए कहा कि 'यह लोकसभा ग्रामीण इलाका है, जिसमें अधिकतर लोग खेती से जुड़े हैं। बड़ी संख्या में लोग प्रसाला से हर दिन तिरुवनंतपुरम इसी ट्रेन से आते जाते हैं। ऐसे में मेरे लिए ये एक अच्छा अवसर है कि मैं लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में बात करूं और उन्हें अपने विजन के बारे में बताऊं कि मैं अगले पांच वर्षों में क्या करने वाला हूं।'शशि थरूर ने हाल ही में राजीव चंद्रशेखर पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'उन्हें नहीं पता कि एक सांसद क्या कर सकता है और क्या नहीं कर सकता।' जब इसे लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे ऐसे व्यक्ति से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, जिसने 15 वर्षों से कुछ नहीं किया है। अगर उन्हें लगता है कि एक सांसद का मतलब है कोई काम नहीं करना, तो मेरा मानना है कि एक सांसद होने का मतलब है जिम्मेदार, उत्तरदायी और सहानुभूतिशील होना।'
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ