बीजेपी का मेनिफेस्टो एक और नया जुमला...
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसे लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भाजपा पर हमला बोला है। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी का घोषणापत्र एक और नया जुमला है।
केंद्र सरकार ने नहीं दिया रोजगार देने का आंकड़ा- AAP
आतिशी ने रोजगार के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "बीजेपी के जुमला पत्र में जो वादे पिछले 10 साल में सरकार ने पूरे नहीं किए उसका पूरा काला चिट्ठा सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जब चुनाव लड़ा तो देश के नौजवान युवाओं से रोजगार देने का वादा किया था।"
मोदी जी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था जो जुमला साबित हुआ है। वह 2024 घोषणापत्र में नौकरियों का आंकड़ा देने को तैयार नहीं हैं। आज भारत के इतिहास में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। हमारे देश में 25 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। यह मोदी जी का दस साल का वादा है।
मोदी जी नहीं दे सकते महंगाई का आंकड़ा- आतिशी
आप नेता ने महंगाई के मुद्दे को लेकर भी केंद्र सरकार के घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी जी महंगाई का आंकड़ा भी नहीं दे सकते हैं। पिछले दस साल में भारत में सत्तर प्रतिशत महंगाई बढ़ी है। यह दुनिया के देशों में दूसरे नंबर पर है। भारत नौकरियों में ऊपर नहीं, भारत आर्थिक विकास में आगे नहीं है, भारत जीडीपी में आगे नहीं है, लेकिन भारत महंगाई के आंकड़ों में दुनिया में दूसरे नंबर पर है।
किसानों की आय दोगुना करने का वादा तीसरा बड़ा जुमला- आतिशी
उन्होंने आगे कहा कि किसानों की आय दोगुना की बजाय केंद्र सरकार ने संसद में तीन काले कानून पारित किए। इन किसान विरोध कानून के खिलाफ महीनों तक किसान धरने पर बैठे रहे। साढ़े सात सौ से ज्यादा किसान शहीद हो गए, लेकिन फिर भी मोदी जी ने वादा पूरा नहीं किया। आज तक एमएसपी पर कानून नहीं लाया गया। दिल्ली प्रदर्शन करने आने वाले किसानों के लिए सरहद बनवा दी।
गृहमंत्री का बड़ा कदम, डिजिटल जनगणना हेतु चार आधुनिक टूल लॉन्च
नेपाल से पकड़ा गया नक्सली नेता Muppala Lakshmana Rao, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की चर्चा
समर्थकों और नेताओं की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया पर्चा
पुलिस लाइन में उत्साह और उमंग का माहौल, अधिकारियों ने कर्मचारियों को दी होली की शुभकामनाएं
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज